Etah News: भारतीय हलधर किसान यूनियन ने मनाया स्थापना अधिवेशन, अब दिल्ली कूच की तैयारी

Etah News: संगठन के कई प्रकोष्ठ से पदाधिकारियों ने मंच की शोभा बढ़ाते हुए अपने अपने विचारों से किसानों व आम नागरिकों को किसानो की समस्याओ के साथ ही संघठन के आगामी कार्यक्रमो के बारे में भी जानकारी साँझा की।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2024-08-13 16:53 GMT

Etah News (Pic: Newstrack)

Etah News: जनपद मुख्यालय पर आज भारतीय हलधर किसान यूनियन के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अब हमें दिल्ली में कुछ करना है। सरकार द्वारा किसानों से किए गए वायदों को पूरा न करने पर हम शीघ्र ही दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिये उन्होने सभी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी से तैयार रहने को कहा। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पदाधिकारियों ने शिरकत की। संगठन के कई प्रकोष्ठ से पदाधिकारियों ने मंच की शोभा बढ़ाते हुए अपने अपने विचारों से किसानों व आम नागरिकों को किसानो की समस्याओ के साथ ही संघठन के आगामी कार्यक्रमो के बारे में भी जानकारी साँझा की।

मंच पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय हलधर किसान यूनियन की कोर कमेटी के अध्यक्ष शिव नाथ सिंह चैहान द्वारा की गई। संघठन के तमाम पदाधिकारियो ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमे प्रमुख रूप से सबसे पहले संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी द्वारा सभी किसानो व जिले से आये पत्रकारों का सम्मान किया गया। साथ ही यादवेंद्र सिंह राष्ट्रीय सरक्षक, राजकुमार राष्ट्रीय संघठन मंत्री, राजवीर सिंह राष्ट्रीय महासचिव, लक्ष्मी राज सिंह, देशराज सिंह, विमल यादव, शैलेश कुमार, विनय कुमार सिंह, आदि मंच पर उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर राघव द्वारा किया गया व मंच की व्यवस्था व कार्यक्रम प्रभारी संघठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा साजन देव वार्ष्णेय द्वारा की गई थी।

पत्रकारिता जगत में जनपद एटा, फिरोजाबाद व हाथरस, कासगंज,आगरा आदि जिलों से आये पत्रकारों को राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी द्वारा सम्मान स्वरुप भेंट देकर सम्मानित किया गया। मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि किसानों की हर जंग में किसानो के साथ संघठन दिन रात खड़ा रहेगा क्योंकि किसान संगठन किसानों के संघर्ष की कहानी है इसकी 13 अगस्त 2022 को स्थापना सभी के सहयोग से हुई थी और आज हम सब एक साथ एक मंच पर खड़े होकर सरकार व प्रशासन से आंख से आंख मिलाकर किसानो के हक की बात कर रहे है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश में या प्रदेश से बाहर के किसी भी किसान की अधिकारों के लिए लड़ाई होंगी तो उसे भारतीय हलधर किसान यूनियन लड़ेगी और जीतेगी भी क्योंकि हमारी लड़ाई इस देश की मिट्टी की है जिससे इस देश का अन्न उगता है जिसे देश का हर नागरिक उपभोग करता है। इसलिए किसानो की जो बात करेगा, किसान उसकी बात करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के तमाम जनपदो से आये पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। विभिन्न जनपदों से आये किसानों को प्रदेश मंडल तथा जनपद स्तर पर पदाधिकारी बनाने की घोषणा की तथा फूल माला पहनकर सम्मानित किया

Tags:    

Similar News