Etah News : नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान

Etah News : प्रदेश के एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र स्थित गांव नूहखेड़ा एवं कस्बे के निकट से होकर गुजरने वाली खारिजा नहर के रजवाह में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2024-08-25 11:11 GMT

सांकेतिक तस्वीर (Pic - Social Media)

Etah News : प्रदेश के एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र स्थित गांव नूहखेड़ा एवं कस्बे के निकट से होकर गुजरने वाली खारिजा नहर के रजवाह में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। नहर के रजवाह में पानी में बहाव होने क़े कारण शव के बहकर आने के कयास लगाए जा रहे हैं। सैंकड़ो की तादाद में क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गांव नूहखेड़ा की खारिजा नहर रजवाहों पर फिलहाल एनएच 321 जी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। रविवार को सुबह  के समय पुल निर्माण कार्य करने वाले लोगों द्वारा रजवाह में एक महिला का शव आते देखा तो उन्होनें इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सैंकडों की तादाद में लोग मौके पर पहुंच गये, शव मिलने की जानकारी जलेसर कोतवाली पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही आदर्श कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला के शव को रजवाह से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त करायी गयी, मगर कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि अज्ञात महिला का शव काफी फूला हुआ एवं सड़ा गला है।  महिला क़े शरीर पर किसी भी प्रकार का चोट का निशान नहीं है। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष होने का अनुमान है। अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है या वह कहां की रहने वाली है, यहां पर कैसे पहुंची, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा की घटना के पीछे का माजरा क्या है।

Tags:    

Similar News