CM Yogi in Etah: सीएम योगी बोले- गले में तख्तियां लटकाकर भीख मांग रहे माफिया

CM Yogi in Etah: मुख्यमंत्री ने कहा कि देश मे आवाज़ आ रही है जो राम को लाएं है हम उनको लाएंगे। एटा की धरती पौराणिक और ऐतिहासिक है। यह केवल सरकार बनाने का चुनाव नही है। यह भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने का चुनाव है।

Written By :  Durgesh Sharma
Report :  Ajay Chauhan
Update: 2024-05-08 12:35 GMT

जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Pic:Newstrack)

Etah News: जनपद एटा की अलीगंज विधान सभा स्थित डीएवी इंटर कालेज के मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम योगी ने फर्रुखाबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के पक्ष में जनसभा को संबोधित किए। जय श्रीराम के नारे के साथ उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसैलाब से वोट मांगते हुए विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का बयान "राम मंदिर का निर्माण बेकार का काम है" पर सीएम ने कहा कि प्रोफेसर सपा की सरकार में आतंकवाद और उससे जुड़े आतंकवादियों को छुड़ाने का काम करते थे।

400 के नारे से विपक्ष चित्त - सीएम

वह विभिन्न हमलों में वांछित आतंकवादियों के लिए उनकी सरकार ढाल बनी हुई थी, पर राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो या बहन-बेटियों की सुरक्षा की बात हो, किसान, व्यापारी और गरीब की संपत्ति की सुरक्षा की बात हो, इसे केवल भाजपा पार्टी की सरकार ही दे सकती है। आज वो माफिया और गुंडे सपा की सरकार में अत्याचार और लूट का पर्याय बन गए थे। आज भाजपा सरकार बनने के बाद गले मे तख्तियां लटकाकर रहम की भीख मांगते हुए देखे जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि 400 पार के नारे के जादू के आगे विपक्ष चारों खाने चित हो गया है। एक तरफ राम भक्त और दूसरी तरफ राम द्रोही है।

विपक्ष माफियाओं का बनायेगा गले का हार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश मे आवाज़ आ रही है जो राम को लाएं है हम उनको लाएंगे। एटा की धरती पौराणिक और ऐतिहासिक है। यह केवल सरकार बनाने का चुनाव नही है। यह भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने का चुनाव है विपक्ष माफियाओं को गले का हार बनाएंगे। पिछड़ा दलितों का अधिकार ये लोग मुसलमानों को दे देते है। बीजेपी और एनडीए ने धार्मिक आधार पर आरक्षण का हमेशा विरोध किया। सच्चर कमेटी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में कांग्रेस ने साजिश करते हुए मुसलमानों की जातियों को एससी व एसटी में शामिल किया था। देश के अलग अलग भागों में आतंकवाद, अलगावाद फैलाने का काम किया। ये लोग देश के खिलाफ साजिश कर रहे है। राम भक्त और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर सपा के पास संवेदना के शब्द नही थे, उमेश पाल के हत्यारों को मिट्टी में मिलाया गया।

विपक्ष माफिया के घर फातिया पढ़ने गए थे, यह चुनाव भारत को बनाने का चुनाव है। आतंकवाद नक्सलवाद खत्म हुआ, विकास कार्य हो रहे, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और सांसद मुकेश राजपूत ने जो फोरलेन मार्ग की कही है समझों वो पूरी हो गई। आज व्यापारियों से रंगदारी नहीं ली जाती बल्कि पीएम स्वनिधि से उनका सहयोग किया जा रहा। प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुरक्षा की जनता हमारी है। हम केवल रामलला को विराजमान नही करते बल्कि माफिया की राम नाम सत्य की भी करते हैं। हमारा नया आविष्कार जो आप लोगों के पीछे खड़ा हुआ है बुलडोजर इससे अपराधियों की नींद हराम हो गई है। मोदी जी का सपना भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। पहले की सरकार अन्न भंडार होने के वावजूद गरीब भूखे पेट सोता था आज देश मे मोदी की सरकार है कोई गरीब भूखा नही सोता है।

सीएम योगी ने कहा कि फर्रुखाबाद में बैनर टँगा हुआ था, फरुखाबादी चूसे गन्ना, एक्सप्रेस-वे ले गए खन्ना, आप लोगों को आश्वासन दे रहा हूँ, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और गंगा एक्सप्रेस वे के साथ साथ लखनऊ एक्सप्रेस से कनेक्टिविटी के लिए बेहतर एक्सप्रेस वे बनाने का काम जल्द पूर्ण होगा। भाजपा विरासत और विकास दोनो काम एक साथ कर रही है। जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि, जिला पंचायत अध्यक्ष फर्रुखाबाद, जिला अध्यक्ष एटा, पूर्व मंत्री अवधपाल यादव, विधान सभा प्रभारी डॉक्टर सुबोध यादव मौजूद रहे। मंच का संचालन अभिषेक गोपाल शर्मा ने किया।

Tags:    

Similar News