Etah News: एटा में सरकारी कार्यक्रम में बाल श्रम कानून की उड़ी धज्जियाँ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Etah News: एटा के जलेसर में सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बच्चों से प्लेटें साफ कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे बाल श्रम कानून के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।
Etah News
Etah News: जनपद की तहसील जलेसर में बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.जिसमें कुछ बच्चे खाने की प्लेट साफ करते हुए दिखायी दे रहे हैँ. जिसमें बाल श्रमिक कानून का सरासर उल्लंघंन होना स्पष्ट दिखायी पड़ रहा है. वायरल वीडियो लोगो में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है. साथ ही वायरल वीडियो को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैँ.वायरल वीडियो जलेसर नगर के एमजीएम इंटर कॉलेज में बीते अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में हुए जनगणना प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का बताया जा रहा है।
वीडियो में है 20 अप्रैल की तारीख
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 20 अप्रैल 2026 की तारीख़ दर्शायी जा रही है. तथा स्थान जलेसर नगर स्थित एम जी एम इंटर कॉलेज बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में आ रही आवाज़ के अनुसार यह वीडियो गत 20 अप्रैल का है. जिसमें जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रगणक और सुपरवाइजर आदि प्रशिक्षणर्थियों को की गयी भोजन व्यवस्था के दौरान छोटे छोटे बच्चो द्वारा झूठी प्लेटों को साफ करते हुए दिखाया जा रहा है।
क्या प्रशासन का था कार्यक्रम
बताया गया है कि यह जनगणना प्रशिक्षण तहसील प्रशासन द्वारा कराया गया था. भोजन व्यवस्था भी तहसील प्रशासन द्वारा की गयी थी. हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वही नगर व क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का मानना है कि जिस उम्र में इन बच्चों के हाथ में किताबें होनी चाहिए थी. उस वक़्त ये बच्चे झूठी प्लेटो को साफ कर रहे हैँ. जहाँ केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाये जाने के लिए हर वर्ष अरबों रुपये फूंक रही है. वही एक महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम में बच्चों की इस वीडियो ने योगी सरकार के सर्व शिक्षा अभियान की पोल खोल दी है.
बयान देने को कोई तैयार नहीं
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के संबंध में किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा न तो कोई आधिकारिक बयान दिया गया है. और न ही इस संबंध में किसी भी प्रकार की कार्रवाई होने की कोई पुष्टि हुई है. फिलहाल तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है.
जिला श्रम अधिकारी का आया एक लाइन का बयान
वहीं जिला लेवर अधिकारी राज बाबू यादव ने कहा कि वीडियो आज ही मेरे संज्ञान में आयी है सत्यता की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।