Etah News: एटा में दो मंत्रियों धर्मपाल व संजय निषाद ने की समीक्षा बैठक, अफसरों को दिये निर्देश

Etah News: नगरीय एवं ग्रामीण विकास अधिकारी निराश्रित गोवंशों की समस्या पर विशेष ध्यान दें। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा रातिव, हराचारा पीने का स्वच्छ पानी की व्यवस्था रहे। समय-समय पर उच्च अधिकारी इसका निरीक्षण करते रहें।

Report :  Sunil Mishra
Update:2024-10-04 20:52 IST

Etah News

Etah News: उत्तर प्रदेश के दो राज्य मंत्रियों पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह व मत्स्य विभाग मंत्री संजय निषाद ने एटा के कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा आज विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं उनके क्रियान्वयन संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा 6 विभागों ग्राम विकास, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं पुलिस को संयुक्त रूप से पशुधन की सुरक्षा के लिए एक साथ कार्य करने के लिए सामूहिक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिलाधिकारी द्वारा इन विभागों का निरंतर पर्यवेक्षण किया जाएगा। पशुधन की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। खेती एवं पशुपालन दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। किसानों की आय दोगुनी किए जाने के उद्देश्य से पशुधन का विकास होना नितांत आवश्यक है।

उन्होंने कहा सभी नगरीय एवं ग्रामीण विकास अधिकारी निराश्रित गोवंशों की समस्या पर विशेष ध्यान दें। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा रातिव, हराचारा पीने का स्वच्छ पानी की व्यवस्था रहे। समय-समय पर उच्च अधिकारी इसका निरीक्षण करते रहें। बीमार गोवंशों के इलाज की ब्लॉक स्तर पर विशेष व्यवस्था रहे। पशु चिकित्सा अधिकारी उनकी इलाज एवं टीकाकरण की नियमित व्यवस्था करें।

पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हैं, जिन्हें पशुपालक विभाग के माध्यम से लागू कराया जाना है। उनके नियमित समीक्षा कर पात्र आवेदकों को लाभान्वित किया जाए। नियमित टीकाकरण किया जाए। जनपद की सभी गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। उस पर हरा चारा उत्पन्न कर गौशाला में उपलब्ध कराया जाए। गायों की नस्ल सुधार पर भी विशेष ध्यान देने का उन्होंने निर्देश दिया। वहीं मत्स्य मंत्री संजय निषाद द्वारा मछुआ समाज एवं मत्स्य पालकों के लिए आवंटित तालाबों के लक्ष्य एवं जनपद में विकसित अर्ध विकसित एवं अविकसित तालाबों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शासनादेश में दी गई व्यवस्था में तालाबों का आवंटन कराए जाने एवं अपात्रों को हुए पट्टे निरस्त कर मछुआ समुदाय के लोगों को आवंटित किए जाने की बात बताई।

उन्होंने कहा आम जन सामान्य मछुआ समुदाय की सक्सेस स्टोरी का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। साथ ही उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मछुआ समुदाय के लोगों के केसीसी कार्ड सिविर लगाकर बनाए जाएं। शिविरो का समाचार मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने नेडा विभाग को सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट मछुआ समुदाय की आबादी ग्रामों में सार्वजनिक स्थान पर लगाए जाने की निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बाजपेई ने मंत्री को प्रतीक चिन्ह बैठकर सम्मानित किया।

Tags:    

Similar News