Etawah: डेढ़ करोड़ रुपए का गबन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, ₹20000 का रखा गया था इनाम

Etawah: जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए का गबन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने का काम किया है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-08-01 11:27 GMT

इटावा में डेढ़ करोड़ रुपए का गबन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार (न्यूजट्रैक)

Etawah News: सिविल लाइन पुलिस ने एक इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए अभियुक्त पर धोखाधड़ी कर डेढ़ करोड़ रुपए का गबन करने का आरोप लगा था।

अस्पताल में किया था डेढ़ करोड़ का गवन

इटावा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए का गबन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने का काम किया है। मामले को लेकर पता चला कि सतीश कुमार यादव नाम का व्यक्ति एक अस्पताल में कैशियर के पद पर काम करता था। जहां पर धोखा तरीका डेढ़ करोड़ रुपए का गबन किया गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया गया और उसके बाद क्राइम ब्रांच की पुलिस और सिविल लाइन पुलिस ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया।

हॉस्पिटल मालिक द्वारा थाने में की गई थी शिकायत

बताते चले कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवम ग्लोबल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड बना हुआ है। जहां पर रोजाना भारी संख्या में लोग अपना इलाज करने के लिए आते हैं। अस्पताल के मालिक अजय कुमार गुप्ता के द्वारा 25 मई 2024 को सिविल लाइन थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था वह बताया गया था कि हॉस्पिटल डिस्पेंसरी कंप्यूटर रूम पर कर्मचारी की पोस्ट पर सतीश कुमार यादव लगभग 20 साल से काम करते आ रहे हैं। यहां सतीश मरीज से रुपए लेने का काम करते थे और उसको बाद में कलेक्ट करके भीखम सिंह के पास जमा कर दिया करते थे। 23 अप्रैल 2024 को एक बिल को चेक किया गया तो उसमें देखा गया कि सतीश यादव के द्वारा बिल को 2210 रुपए का बनाया गया है जबकि जबकि बिल का वास्तविक मूल्य 4350 है। बाकी की बिल को भी चेक किया गया तो सभी बिलों में धोखाधड़ी पाई गई। सतीश कुमार यादव से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो जवाब नहीं मिला जिसके बाद मामला थाने में पहुंचा और पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार को अंबेडकर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर बोले एसएसपी

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके ऊपर हॉस्पिटल के तरफ से डेढ़ करोड़ रुपए का गबन करने का आरोप लगा था। आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ऊपर ₹20000 का इनाम भी घोषित किया गया था। जिससे आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्त में आ जाए। वही हमारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

Tags:    

Similar News