Etawah News: स्वतंत्र देव सिंह बोले- सपा को कभी भी विकास के नाम पर नहीं मिला वोट

Etawah News: स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- प्रदेश में समाजवादी पार्टी या फिर बहुजन समाज पार्टी की जब-जब सरकार बनी है, इन लोगों ने गरीबों को लूटने का काम किया है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-04-18 16:14 GMT

स्वतंत्र देव सिंह ने बोले- सपा को कभी भी विकास के नाम पर नहीं मिला वोट: Photo- Newstrack

Etawah News: यूपी के इटावा में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। जहां पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंच पर खड़े होकर विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा तो वहीं अपनी सरकार की जमकर तारीफ की। इटावा की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के तरफ से रामशंकर कठेरिया को चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद इस सीट पर अपना कब्जा कायम रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी जी जान से मेहनत करते हुए दिखाई दे रही है।

इसी को लेकर योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज जिले लखना इलाके में बूथ सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार उनका स्वागत किया।

बीजेपी की सरकार बनने के बाद हुआ बदलाव

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडाराज कायम था। यहां के लोग अकेले नहीं निकल पाते थे लेकिन जब से योगी सरकार बनी है तब से लोग दिन हो चाहे रात बेफिक्र होकर अपने घरों से बाहर निकल सकते हैं।

प्रदेश में समाजवादी पार्टी या फिर बहुजन समाज पार्टी की जब-जब सरकार बनी है इन लोगों ने गरीबों को लूटने का काम किया है। जनता ने विकास के नाम पर कभी भी वोट नहीं दिया है। इन्होंने कभी भी जनता के लिए कोई भी विकास कार्य नहीं किए हैं। प्रदेश में दोनों पार्टियों हमेशा से जनता को लूटने वाली रही है और यह लुटेरी रही है। लेकिन जनता ने सब समझ लिया है इसीलिए दोनों पार्टियों को पूरी तरीके से नकार भी दिया है।

यूपी में जीतेंगे 80 की 80 सीटें

योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में कोई भी गरीब भूखे पेट नहीं सो सकता है। जब देश में कोरोना काल आया था। ऐसे में बीजेपी की सरकार ने किसी भी व्यक्ति को भूखे पेट नहीं सोने दिया। आज भी हमारी सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन देने का काम कर रही है जिससे कोई भी गरीब भूखे पेट ना सोए। पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ करता था कि लोगों को भरपूर भोजन मिल सके।

वही आगे कहा जो सपना भारत की जनता ने देखा था उसको मोदी ने पूरा किया है फिर चाहे वह 370 की धारा से लेकर तीन तलाक की बात हो या फिर राम मंदिर से लेकर लोगों को पक्का मकान देने की बात हो सब कुछ मोदी जी ने किया है। इलेक्टरल बॉन्ड से भाजपा द्वारा खजाना भरने के सवाल पर कहा कि एक तरफ सपा के समर्थकों को देख लो एक तरफ हमारे कार्यकर्ताओं को देख लो हमारे कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करके चुनाव जीतने का काम करते हैं, और इस बार हम लोग उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीत रहे हैं।

Tags:    

Similar News