Etawah: नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Etawah: जिले में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पटना की जानकारी स्थानीय पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-07-02 11:53 GMT

इटावा में नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव (न्यूजट्रैक)

Etawah News: यूपी के इटावा में एक महिला का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

पंखे के कड़े में झूलता मिला महिला का शव

इटावा जिले में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया गया। बताते चलें कि बृजेंद्र नाम के व्यक्ति की पत्नी प्रतीक्षा ने घर के अंदर पंखे की फैन बॉक्स में रस्सी डाली और उसके बाद फंदा लगाकर गले में डाल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

15 महीने पहले महिला की हुई थी शादी

नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के मामले में पता चला है कि प्रतीक्षा की शादी 15 महीने पहले बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नौधना में रहने बृजेंद्र के साथ में हुई थी। बताया गया कि जिस वक्त प्रतीक्षा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की उस वक्त से कोई भी मौजूद नहीं था। वही परिवार के लोगों ने जब महिला को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। तो परिवार के लोगों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत नजदीकी थाने को घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर मामले को गंभीरता के साथ लिया गया। वहीं महिला की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला के मायके पक्ष के तरफ से जैसे ही रिपोर्ट आएगी वैसे ही मामले को दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

Tags:    

Similar News