Etawah News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तमंचे बरामद

Etawah News: आगामी लोकसभा चुनाव के पहले इटावा पुलिस ने अवैध शस्त्र फै क्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कई तमंचे बरामद किए हैं।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-04-16 13:39 GMT

गिरफ्तार आरोपी। (Pic: Newstrack)

Etawah News: यूपी की इटावा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद किए गए।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस

इटावा जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सफल कराया जा सके जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद जनपद में लगातार पुलिस अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापेमारी तेजी के साथ करते हुए दिखाई दे रही है। ऐसा ही कुछ सैफई और वैदपुरा पुलिस ने करके दिखाया। दोनों थानों की पुलिस ने मिलकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा और भारी मात्रा में अवैध हथियारों को बरामद करने का काम किया। बताते चलें की सैफई थाने की हैंवरा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि चौधरी चरण सिंह विद्यालय की अर्धनिर्मित दीवार के पास में कुछ लोग अवैध हथियारों को बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वैदपुरा पुलिस और सैफई पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां घेराबंदी करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया और इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।


एसएसपी ने दी जानकारी

वैदपुरा पुलिस और सैफई पुलिस के द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया जाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारी दोनों थानों की पुलिस ने मिलकर एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए। इसमें 17 निर्मित, 03 अर्ध निर्मित अवैध तंमचे, 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस एवं शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये गये। वहीं पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज पाए गए। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उनको जेल भेजा गया।

Tags:    

Similar News