Etawah News: गुस्से में दिखाई दिए किसान नेता भानु प्रताप सिंह, प्रशासन को दे डाली ये चेतावनी
Etawah News: भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह पहुंचे, जहां पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।;
Etawah News: इटावा में भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह पहुंचे। जहां पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरना प्रदर्शन दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अपने संगठन के लोगों के लिए उतरे भानु प्रताप सिंह
इटावा में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के लोग दो किन्नर गुटों में हुए झगड़े में एक पक्ष का समर्थन करते हुए दिखाई दिए। बताते चले की 2 दिन पहले भारतीय किसान यूनियन (भानू) की किन्नर मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूजा किन्नर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था जिससे वह घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस के द्वारा कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद बुधवार को खुद किसान अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों के साथ पहुंच गए। जहां पर वह धरने पर बैठ गए और उन्होंने दो थानों की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनको लाइन हाजिर करने की मांग की।
दो थानों की पुलिस के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमारा एक किन्नर संगठन है जिसके कुछ लोगों के साथ में मारपीट हुई थी। इस मारपीट के बाद हमारे लोगों ने थाने में शिकायत की थी और बताया था कि वह भानु गुट के लोग हैं लेकिन उन्होंने कहा था कि हम किसी भानु को नहीं मानते हैं। तो मैं उनको बता देता हूं कि भानु मैं हूं और कलेक्ट्रेट में आकर बैठ गया हूं। मैं जिलाधिकारी और एसएसपी से चाहता हूं कि बसरेहर पुलिस और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने अन्याय किया है इनको लाइन हाजिर किया जाए। अगर यहां के अधिकारियों ने मुझे न्याय नहीं दिया तो इस मामले को हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य मंत्रियों के पास में लेकर जाएंगे। अगर हमारी बात नहीं सुनी जाएगी तो हमसे कहते हैं भानु जो हमारी बात ना माने उसे कान पकड़कर तानु।
इटावा की धरती पर होगा महाभारत
भानु प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों से कहा कि आप लोग 11 तारीख को नोएडा में जीरो पॉइंट पर पहुंचे। जहां हमारे प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री से बात करेंगे। अगर वहां भी हमारी बात नहीं मानी गई तो इटावा की धरती पर महाभारत होगा। उसका नेतृत्व भानु प्रताप सिंह करेगा। हमारी यही मांग है कि हमारे लोगों की तरफ से मुकदमे लेकर जाएं और जो विरोधी हैं जिन्होंने हमारे लोगों को मारा है उनको जेल भेजा जाए। ये बसरेहर और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस हमें न्याय नहीं दे पाएंगे इनको लाइन हाजिर किया जाए।