Etawah News: योगी सरकार के मंत्री ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- महिला आरक्षण किसने फाड़ा

Etawah News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण आज इटावा में पहुंचे। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

Update: 2024-06-30 17:08 GMT

 मीडिया से बात करते मंत्री असीम अरुण। Photo- Newstrack 

Etawah News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण आज इटावा में पहुंचे। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधने का काम किया। इटावा पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले उनका स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बहुत गहराई वाला संगठन है। हम लोग चर्चा कर रहे हैं 1940 और 1951 की लेकिन अखिलेश यादव एक चुनाव और एक उपचुनाव की, भारतीय जनता पार्टी की बहुत गहरी सोच है। इस सोच को कभी भी समाजवादी पार्टी के लोग नहीं समझ पाएंगे। हम लोग राष्ट्र निर्माण में लगे हैं और यह लोग राजनीति में लगे हैं। 

बीजेपी ने आरक्षण को ताकत देने का काम किया

असीम अरुण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से आरक्षण को ताकत देने का काम किया है। लगभग 50% आरक्षण एससी एसटी का था उसको बढ़ाकर गरीब को अनारक्षित ईडब्ल्यूएस से जोड़ा गया। उनको पिछला वर्ग का आरक्षण दिया गया। साथ ही महिलाओं का लोकसभा विधानसभा में आरक्षण एक तिहाई आरक्षण देने का काम किया गया। उन्होंने सपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा यह बताए कि महिला आरक्षण बिल किसने फाड़ा था। आरक्षण का विरोधी कौन है और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरक्षण को ताकत देने का काम किया है यह सभी को पता है। हमारी पार्टी ने जनता के लिए काम किया है और आगे भी हमारी पार्टी जनता के लिए काम करती रहेगी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन वाली पार्टी है। आगामी चुनावों में हम जनता के सहयोग से दोबारा अच्छा प्रदर्शन करेंगे और विरोधियों को जनता की ताकत का एहसास कराएंगे। 

Tags:    

Similar News