Etawah News: बंदूक के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

Etawah News: सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो वायरल करने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-05-04 11:27 GMT

वायरल हुई फोटो। (Pic: Newstrack)

Etawah News: यूपी के इटावा में पुलिस ने एक लड़के को बंदूक के साथ फोटो वायरल करने पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लड़के ने बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की थी। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है।

इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई थी फोटो

इटावा जिले में लगातार पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सफल करने में जुटी हुई है। ऐसे में पुलिस की खास तौर पर नजर सोशल मीडिया पर है, जहां माहौल खराब करने की लगातार कोशिश की जाती रहती है। सोशल मीडिया पर एक लड़के की बंदूक लिए फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आती है। पुलिस लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती है। पूरे मामले को लेकर पता चलता है कि 17 साल के लड़के ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो को अपलोड किया और जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने गंभीरता से लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए लड़के को हिरासत में लिया।

दादा की बंदूक के साथ लड़के खिंचवाई थी फोटो

सैफई थाने की पुलिस को एक सूचना मिलती है कि एक लड़के ने इंस्टाग्राम आईडी पर एक फोटो को अपलोड किया है। लड़का अपने हाथ में एक बंदूक लिए हुए दिखाई दे रहा है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो पुलिस हरकत में आ जाती है और लड़के की तलाश शुरू कर देती है। जांच में पता चलता है कि बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने वाला लड़का खड़कौली पुलिया के पास में मौजूद है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है और लड़के को गिरफ्तार कर लेती है। पकड़े गए लड़के से पूछताछ की जाती है तो वह बताता है कि उसके पास जो बंदूक है वह उसके दादाजी की है। जिनका देहांत आज से 3 साल पहले हो चुका था। अभी फिलहाल में दादाजी की बंदूक उसके चाचा के पास में है। फिलहाल में पुलिस ने बंदूक को जब्त करते हुए कार्रवाई की।

Tags:    

Similar News