Etawah News: सपा कार्यकर्ताओं नें मनाया शिवपाल यादव का जन्मदिन, की लंबी आयु की कामना

Etawah News: यूपी इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षों उल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवपाल की लंबी उम्र की कामना की।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-02-14 10:32 GMT

Etawah News (Pic:Newstrack)

Etawah News: समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का आज 69 वां जन्मदिन मनाया गया। जिसको लेकर इटावा में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर पहुंचकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता शिवपाल यादव के नाम का केक लेकर जिला कार्यालय पहुंचे और हर्षों उल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान के कार्यकर्ताओं ने उनके लंबे आयु की कामना की। पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि चाचा जी ने हमेशा समाजवादी पार्टी के लिए काम किया है और समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा काम कर रहे हैं। उनके काम से हर कोई खुश है।

मौजूद रहें ये लोग 

सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शिवपाल यादव का जन्मदिन मनाए जाने को लेकर सपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि हर साल हम लोग शिवपाल यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं और इस साल भी उनका जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फैसला किया है कि साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हम लोग मजबूती से लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। आगे कहा कि बीजेपी से हर कोई परेशान है इसलिए जनता ने भी फैसला कर लिया है कि अबकी बार मोदी सरकार सत्ता से बाहर।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बब्लू शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राजीव यादव, सुनील यादव, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, रवींद्र शुक्ला चच्चू , उत्तम सिंह प्रजापति, सिगरेश यादव, आलोक दीक्षित, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी /प्रवक्ता विक्की गुप्ता, शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी, अविनाश कुशवाह, महिला सभा जिला अध्यक्ष सीमा यादव, एडवोकेट राजू यादव, सदस्य जिला पंचायत सचिन यादव, सत्यभान यादव समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News