Etawah: महिला ने पुल से चंबल नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

Etawah News: इटावा में एक महिला ने चंबल नदी के पुल पर खड़े होकर नदी में छलांग लगा दी। महिला के इस कदम के पीछे आत्मदाह का कारण बताया जा रहा है।

Report :  Ashraf Ansari
Update:2024-02-24 22:40 IST

महिला ने पुल से चंबल नदी में लगाई छलांग (प्रतिकात्मक तस्वीर: सोशल मीडिया) 

Etawah News: यूपी के इटावा में एक महिला ने चंबल नदी के पुल पर खड़े होकर नदी में छलांग लगा दी। महिला के इस कदम के पीछे आत्मदाह का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला की जान बचा ली है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आत्महत्या के इरादे से चंबल नदी में कूदी महिला

इटावा जिले में एक महिला चंबल नदी के पुल पर पहुंची। वह कुछ देर तक पुल पर खड़ी रही फिर अचानक से उसने चंबल नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदते देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। नजदीक के पिकेट पर मौजूद पुलिस वहां पहुंच जाती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचा लिया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया। महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उदी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है।

आगरा की रहने वाली बताई गई महिला

बढ़पुरा इलाके से गुजरी चंबल नदी में महिला के द्वारा कूद कर आत्महत्या किए जाने के मामले में पता चला कि महिला आगरा जिले के जैतपुर की रहने वाली है। महिला को पुलिस के द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर महिला का डॉक्टर की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह तो पता चल गया है कि महिला कहां की रहने वाली है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ने चंबल नदी में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की थी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि महिला का नाम क्या है और महिला यहां कैसे पहुंची थी।

Tags:    

Similar News