Kanpur Dehat News: बेबसी में लगाया मौत को गले, किसान ने की खुदकुशी

Kanpur Dehat News: गांव वालों का कहना है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसके ऊपर से फसल की कम पैदावार और उसका नुकसान देख वो बर्दाश्त नहीं कर सके। विद्यासागर के शव को पेड़ से लटका हुआ देख पूरे गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घटना की जानकारी जैसे ही किसान के परिजनों को मिली तो पूरे परिवार में मातम पसर गया।

Update: 2023-04-23 12:52 GMT

Kanpur Dehat News: फसल में कम पैदावार और नुकसान के कारण किसान ने खेतों में लगे पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगा खुदकुशी कर ली। किसान की आत्महत्या से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और इस बेबसी को देख उनकी आंखे नम नजर आईं। मौके पर पुलिस को बुलाया गया, जिसने किसान के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामला तहसील सिकंदरा के थाना मंगलपुर के गांव भंदेमऊ का है। जहां पर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय विद्यासागर कुशवाहा पुत्र रामदेव ने खेत में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांव वालों का कहना है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसके ऊपर से फसल की कम पैदावार और उसका नुकसान देख वो बर्दाश्त नहीं कर सके। विद्यासागर के शव को पेड़ से लटका हुआ देख पूरे गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घटना की जानकारी जैसे ही किसान के परिजनों को मिली तो पूरे परिवार में मातम पसर गया।

किसान विद्यासागर के चार बेटे और दो बेटियां हैं। जो सब मृतक किसान विद्यासागर के सहारे ही थे। किसान के पास खेती के अतिरिक्त और कोई कमाई का जरिया नहीं था। गत वर्षों से खेती में कम पैदावार होने के चलते और खेतों में नुकसान होने के कारण किसान विद्यासागर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कहा जा रहा है कि इसी के चलते किसान आर्थिक रूप से पूरी तरह से टूट चुका था। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी मंगलपुर थाना को दी गई।

इसकी सूचना में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर घटना से संबंधित जांच पड़ताल शुरू कर दी। किसान के खुदकुशी करने की जानकारी तत्काल एसडीएम को दी गई। एसडीएम ने भी लेखपाल को भेजकर जांच पड़ताल शुरू करा दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News