Aligarh News: जमीनी रंजिश में किसान को मारी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Aligarh News: अलीगढ़ में जमीनी रंजिश को लेकर किसान को गोली मार दी गई। किसान को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। वहां पुरानी रंजिश की वजह से अचानक फायरिंग करने लगे। स्वदेश कुमार ने व्यक्ति से जमीन खरीदी थी जिसको लेकर विवाद था। ये घटना थाना खैर के तेहरा इलाके की है।

Update: 2023-04-26 11:39 GMT

Aligarh News: अलीगढ़ में जमीनी रंजिश को लेकर किसान को गोली मार दी गई। किसान को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि किसान स्वदेश कुमार शर्मा अपने खेत में बुवाई कर रहा था। तभी दबंग लोग आ गए और पुरानी रंजिश की वजह से वहां अचानक फायरिंग करने लगे। स्वदेश कुमार ने व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। ये घटना थाना खैर के तेहरा इलाके की है।

खेती करने से किया जा रहा था मना

जानकारी के मुताबिक स्वदेश कुमार ने एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। जिस पर वह खेती करता है। लेकिन अब कुछ स्थानीय दबंग वहां उसे खेती करने से मना कर रहे हैं। मंगलवार को खेत में काम कर रहे स्वदेश को खुलेआम सीने पर गोली मार दी। जिससे स्वदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उधर, अस्पताल में स्वदेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना थाना खैर के तेहरा इलाके की है। खैर के तेहरा इलाके में किसान ने वर्ष भर पहले खेत लिया था। जिसका बैनामा खैर तहसील के अंतर्गत कराया गया था।

जमीनी विवाद को लेकर चल रही रंजिश

तीन साल से किसान का परिवार उस खेत को करता चला आ रहा है। स्वदेश इस खेत को अपना बता रहा है। जबकि दूसरा पक्ष इसपर अपना हक जताता रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इस दौरान जब स्वदेश खेत में काम कर रहा था, दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर उसे घेर लिया। उसको वहां जुताई करने से मना किया। इसपर स्वदेश ने कहा कि जब जमीन हमने तीन वर्ष पहले ही ले रखी है और लगातार हम यहां फसल लगा रहे हैं, तो हम काम बंद नहीं करेंगे। यह सुनते ही दबंगों ने उसपर फायर झोंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची खैर थाने की पुलिस ने आनन-फानन उसे जिला मेडिकल भिजवाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News