सहारनपुर: सिंचाई के लिए पानी न मिलने से किसानों में गुस्सा, किया यमुना नहर बंद

कृषि कानूनों के विरोध में जहां एक ओर किसान आंदोलन चल रहा है वहीं सिंचाई विभाग ने भी किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। राजबाहो में पानी न छोड़े जाने से किसान सिंचाई करने से वंचित है।

Update: 2021-03-05 17:33 GMT
सहारनपुर: सिंचाई के लिए पानी न मिलने से किसानों में गुस्सा, किया यमुना नहर बंद

सहारनपुर: किसानों ने पूर्वी यमुना नहर बन्द की। कृषि कानूनों के विरोध में जहां एक ओर किसान आंदोलन चल रहा है वहीं सिंचाई विभाग ने भी किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। राजबाहो में पानी न छोड़े जाने से किसान सिंचाई करने से वंचित है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पानी न छोड़े जाने से गुस्साए किसानों ने पूर्वी यमुना नहर को बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें: झांसी: व्यापारी और पत्रकार बनकर कर रहे थे चेकिंग, गुस्साए दुकानदारों ने काटा बवाल

सिंचाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

दरअसल, यूपी- हरियाणा सीमा पर स्थित हथनीकुंड बैराज से हरियाणा व यूपी में दो नहरे निकाली गई है। एक नहर पूर्वी यमुना नहर जो यूपी की ओर निकाली गई है जबकि दूसरी नहर पश्चिमी यमुना नहर हरियाणा की ओर निकाली गई है। यूपी की ओर निकलने वाली पूर्वी यमुना नहर से जुड़े राजबाहो में पानी नही छोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-05-at-21.34.30.mp4"][/video]

आलमपुर रजबाहे में पानी न छोड़े जाने से गुस्साए दर्जनों किसान शुक्रवार को पूर्वी यमुना नहर पहुँचे और पत्थर, मिट्टी के कट्टे आदि से नहर बन्द कर राजबाहो में पानी चालू कर दिया। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नही माने।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-05-at-21.34.41.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: UP में दिखेगा बदला हुआ शैक्षिक माहौल, इन जिलों में खुलने जा रहे विश्वविद्यालय

किसानों का कहना था कि राजबाहे में पानी न आने से आलमपुर, अमादपुर, साढौली भुड़, साढौली कदीम, सलेमपुर, घगरौली, रसूलपुर, आदि दर्जनों गांवों के किसान सिंचाई को तरस रहे है जिससे उनकी फसल प्रभावित हो रही है। जब इस बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो जिलेदार तौफ़ीक़ ने बताया कि हथनीकुंड बैराज से पूर्वी यमुना नहर में पानी नही छोड़ा जा रहा है जिस कारण राजबाहो में पानी नही छोड़ा जा सकता।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-05-at-21.34.28.mp4"][/video]

रिपोर्ट: नीना जैन

Tags:    

Similar News