Good News For Travelers: आज से बिना रुके लीजिए यमुना एक्सप्रेस वे पर यात्रा का मजा, जानिए कैसे

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी फास्टैग सर्विस की शुरूआत हो गयी है। अब टोल प्लाजा पर फास्ट टैग से लगेगें सिर्फ 10 सेकेंड

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Newstrack :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-06-15 08:03 GMT

Yamuna Express Way: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हे टोल प्लाजा पर समय नहीं खराब करना पड़ेगा। केवल 10 सेकंड में टोल की वसूली की जा सकेगी। यह व्यवस्था आज से शुरू हो गयी है। अभी तक जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) के द्वारा इस 165 किलोमीटर लंबे हाईवे को संचालित कर रहा था। लेकिन अब यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी फास्टैग सर्विस की शुरूआत हो रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यह सुविधा पहले से ही लागू है।

गौरतलब है कि पहले 1 अप्रैल से यमुना एक्सप्रेस(Yamuna Express Way) वे पर फास्टैग(Fast Tag) के जरिए टोल की वसूली शुरू करने की योजना थी। लेकिन तैयारियां पूरी नहीं होने की वजह से इसको शुरू नहीं किया जा सका था।

अब समय की होगी बचत

दरअसल यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा और आगरा के बीच में जेवर, मथुरा और आगरा में टोल प्लाजा पड़ते हैं। पर आज से यह सिस्टम लागू होने से समय की बडी बचत हो जाएगी। बताया गया है कि अब वाहन चालकों को इसमें अब 10 सेकेंड का ही इंतजार करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार पहले ही पूरे देश में फास्टैग सर्विस को लागू करने की बात कर चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस साल फरवरी में देशभर के नेशनल हाइवे पर ऑटोमैटिक तरीके से टोल कलेक्शन के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर चुका है। इस समय देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग सर्विस लागू है। पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर अभी तक यह सर्विस शुरू नहीं की थी।

Tags:    

Similar News