थाना परिसर में महिला सिपाही नेे की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें किसी राजू यादव नाम के लड़के का जिक्र किया गया है जो बनारस में तैनात बताया जाता है। घटना सोमवार को दोपहर बाद की बतायी जा रही है। पड़ोसियों के अनुसार घटना के पूर्व अनीता फोन पर किसी से चीख -चीख कर बात कर रही थी और थोड़ी देर बाद कमरे से आवाज आना बन्द हो गयी।

Update: 2023-05-31 22:55 GMT

अंबेडकरनगर: जैतपुर थाने में तैनात महिला सिपाही अनीता सरोज ने कमरे में लगे सीलिंग फैन से लटक कर आत्महत्या कर ली। सिपाही द्वारा आत्महत्या किये जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने थाने पर पंहुच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। महिला सिपाही द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी देखें : आश्चर्य जनक! पत्नी के साथ बितायी रात, सुबह लाश मिली झाड़ियों में

घटना स्थल से प्राप्त सुसाइड नोट में राजू यादव नाम के लड़के का जिक्र

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें किसी राजू यादव नाम के लड़के का जिक्र किया गया है जो बनारस में तैनात बताया जाता है। घटना सोमवार को दोपहर बाद की बतायी जा रही है। पड़ोसियों के अनुसार घटना के पूर्व अनीता फोन पर किसी से चीख -चीख कर बात कर रही थी और थोड़ी देर बाद कमरे से आवाज आना बन्द हो गयी।

ये भी देखें : सरकार की कमाई! मुख्य स्रोत जानकर चौक जायेंगे आप

अनीता साथ रहने वाली महिला पुलिस कर्मी जब कमरे में जाने लगी तो कमरा अन्दर से बन्द था। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी जब कमरा नही खुला तो उसने अन्य पुलिस कर्मियों को सूचना दी। जब दरवाजा तोड़कर अन्दर देखा गया तो कमरे में अनीता का शव पंखे से लटक रहा था।

ये भी देखें : हमीरपुर उपचुनाव: 48.10% के साथ मतदान संपन्न

प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली थी मृतका सिपाही

प्रतापगढ़ की रहने वाली अनीता सरोज 2016 बैच की सिपाही है। 24 वर्षीय अनीता के पिता का नाम बद्री प्रसाद है। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। सुसाइड नोट के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News