Meerut News: मेरठ में पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक की मौत कई झुलसे

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सटे के रोहटा इलाके आज एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग (fire in firecracker factory) लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-08-26 10:06 GMT

मेरठ: पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सटे के रोहटा इलाके आज एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग (fire in firecracker factory) लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोगों की झुलस जाने की जानकारी मिली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस (UP Police) व फायर ब्रिगेड की टीम (fire brigade team) ने आग फैलने के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर कई दुकानों को भी खाली कराया ।

कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया। लेकिन एक मजदूर को नही बचाया जा सका, जिसकी जलने से मौत हो गई। मृतक मजदूर की अभी तक भी शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। पुलिस ने झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

फैक्ट्री को पहले कई बार सील लगाई जा चुकी

मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ निवासी गौरव गुप्ता की रोहटा थाना क्षेत्र (Rohta Police Station Area) में मढ़ी रजवाहे पर पटाखा बनाने की फैक्ट्री है। स्थानीय लोंगो का कहना है कि इस फैक्ट्री को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। फैक्ट्री पर पहले भी कई बार सील लगाई जा चुकी है। आज दोपहर इसी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और पटाखे विस्फोट के साथ फटने लगे।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान कई बार जोरदार धमाके भी हुए। धमाकों की आवाज और आग की आसमान छूती लपटों को देखकर घटनास्थल व आसपास के इलाके के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। फैक्ट्री में काम करने वाली कई महिलाएं और अन्य कर्मचारियों ने फैक्ट्री की करीब आठ फिट ऊंची दीवार कूदकर जान बचाई।

निजी चैनल के एक पत्रकार के साथ लोगों ने की लोंगो ने हाथापाई

यह भी जानकारी मिली है कि घटना की वीडियों बना रहे निजी चैनल के एक पत्रकार के साथ वहां मौजूद कुछ लोंगो ने हाथापाई भी की। हाथापाई के दौरान पत्रकार का मोबाइल टूट गया। पत्रकार ने इस मामले की पुलिस में शिकायत की है।

Tags:    

Similar News