Firozabad: 3 दौर की वार्ता के बाद कर्मचारी नेताओं के साथ बनी सहमति, डिप्टी DM के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त

Firozabad: जिले उप जिलाधिकारी, सीओ और अधिशाषी अधिकारी द्वारा कर्मचारी नेताओं के साथ हुई तीन दौर की वार्ता के बाद आखिरकार सहमति बनी और हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।;

Update:2022-07-05 19:09 IST

हड़ताल खत्म। 

Firozabad: जिले उप जिलाधिकारी, सीओ और अधिशाषी अधिकारी द्वारा कर्मचारी नेताओं के साथ हुई तीन दौर की वार्ता के बाद आखिरकार सहमति बन गई। काफी जद्दोजहद के बाद कर्मचारी नेताओं ने उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी बुधवार से अपने काम प्रारंभ कर देंगे। जिसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों के सहयोगात्मक रवैया की सराहना भी की।

तीन दौर की वार्ता में ये रहे मौजूद

स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ (Autonomous Government Employees Union) के शाखा अध्यक्ष नानक चंद्र कश्यप (Branch President Nanak Chandra Kashyap), प्रदेश उप सचिव दिनेश यादव (State Deputy Secretary Dinesh Yadav) और उपाध्यक्ष रामऔतार वाल्मीकि (Vice President Ramautar Valmiki) के साथ उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडे (Deputy District Magistrate Shivdhyan Pandey) , सीओ कमलेश कुमार और ईओ अवधेश कुमार ने तीन दौर की वार्ता की। इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने पालिका प्रशासन के सामने कुछ बिंदु रखे, जिन्हें पालिका प्रशासन ने मान लिया।

प्रदेश उप सचिव दिनेश यादव ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा

इसके बाद उप जिलाधिकारी ने आश्वास्त किया कि 5 अगस्त तक सभी कर्मचारियों को पालिका की टैक्स वसूली से आई धनराशि और शासन द्वारा मिली ग्रांट से पीएफ और वेतन भुगतान तथा पेंशन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी, जिसके बाद कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें समझौता से अवगत कराया। उनकी रजामंदी मिलने के बाद सभी के सामने प्रदेश उप सचिव दिनेश यादव ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की, जिसके बाद सभी लोगों ने कर्मचारी नेताओं का करतल ध्वनि से स्वागत किया।

उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त की: कर्मचारी नेता

कर्मचारी नेता दिनेश यादव (employee leader dinesh yadav) ने कहा कि उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त की है। अगर उनके साथ अन्याय हुआ तो वह फिर से हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान नामित सभासद विष्णु सक्सेना, शेखर अग्रवाल, सुशील जैन, मोहित बंसल, आशू गुप्ता , लखपित सिंह बघेल और अशोक राजपूत का भी हड़ताल समाप्त कराने में सहयोग रहा।

Tags:    

Similar News