Firozabad News: घोड़ी लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा तो बिदक गयी दुल्हन, शादी से कर दिया इंकार

Firozabad News: दुल्हन द्वारा शादी इंकार करने पर बारातियों में हड़कंप मच गया। बरात में आए बराती धीरें-धीरे खिसकने लगें। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों से वार्ता कर समझौता के प्रयास किए।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2024-04-24 10:50 GMT

मामले में समझौता कराती पुलिस (Pic:Newstrack)

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के थानां शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नीम खेरिया में फूलमती पुत्री पिंटू की शादी शिव सागर पुत्र संतोष निवासी हिमायूँपुर फिरोजाबाद के साथ शादी होनी थी। बीती रात बारात आयी। बारात में घोड़ी बैंड न होने से लड़की पक्ष नाराज हो गया। लड़की पक्ष ने इसकी शिकायत दुल्हा पक्ष से की तो दूल्हा ने गाली गलौज कर दी जिससे दुल्हन नाराज हो गयी। उसने कंगन तोड़कर फेक दिया और शादी करने से इनकार कर दिया।

बारातियों में मचा हड़कंप

दुल्हन द्वारा शादी इंकार करने पर बारातियों में हड़कंप मच गया। बरात में आए बराती धीरें-धीरे खिसकने लगें। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों से वार्ता कर समझौता के प्रयास किए। 

दुल्हन ने कही अपनी बात

दुल्हन फूलमती का कहना है कि उनकी बारात आयी थी पर घोड़ी और बैंड बाजा नही आया। जब उनके परिवार ने दूल्हे वालों से बात की तो वे लोग गाली गलौज करने लगे। उन लोगों ने परिवार की बेइज्जती किया इसलिए हमने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा शिव सागर से बात की तो बताया घोड़ी बारात चढ़ाने को तय की गई लेकिन एन वक्त पर घोड़ी बीमार होने के कारण नही आ पाई। हमारी तरफ से किसी प्रकार का दहेज नही मांगा गया।

एक ओर जहां पूरा गांव कल आयी बारात और शादी को देख रहा था अब घर के बाहर काफी ग्रामीणों की भीड़ है। मंडप सूना है और गाँव के चौपाल पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित है। पंचायत कर मामले को सुलझाने में लगे है। वही पुलिस मौके पर गांव में उपस्थित है।

Tags:    

Similar News