Firozabad News: दबंगों से परेशान दलित प्रधान गांव से पलायन को मजबूर

Firozabad News: परिवार सहित दरवाजे पर बैठ कर दिया धरना, पुलिस ने समझा कर हटाया

Update: 2023-06-05 22:32 GMT
दबंगों से परेशान दलित प्रधान गांव से पलायन को मजबूर: Photo- Newstrack

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के थानां शिकोहाबाद। डाहिनी के प्रधान ने पुलिस और दबंगों पर गांव छोड़ने को मजबूर करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दरवाजे पर एक बैनर लगा कर पूरा परिवार धरने पर बैठ गया। बैनर में लिखा था कि पुलिस और दबंगों से परेशान होकर वह अपना मकान बेंच रहा है। इच्छुक व्यक्ति मकान खरीद ले। गांव से पलायन को मजबूर है। जब इसकी जानकारी सीओ देवेंद्र सिंह को हुई तो वह पुलसि फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रधान को समझाबुझा कर बैनर उतरवा दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

पांच दिन पूर्व 30 मई को ग्राम प्रधान सुमन जाटव और गांव के दबंगों में बिजली के तार डालने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि दबंगों ने ग्राम प्रधान के साथ मारपीट की। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को थाना बुला कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन जब दोनों पक्ष नहीं माने तो पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिये। प्रधान का आरोप है कि इसके बाद दबंग उसे रास्ता भी नहीं निकलने दे रहे हैं। आए दिन गाली गलौच कर उसे डराया, धमकाया जा रहा है। जिससे परेशान होकर वह गांव छोड़ने के लिए मजबूर है। पुलिस प्रशासन पर कार्यवाही का दवाब बनाने के लिए प्रधान ने सोमवार सुबह अपने दरवाजे पर एक वोर्ड टांग दिया और परिवार के साथ बैठ गया। जब इसकी जानकारी थाना पुलिस को हुई तो सीओ देवेंद्र प्रताप और प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्रमिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने प्रधान को समझा बुझा कर दरवाजे पर लगा मकान बेंचने का बोर्ड हटवा दिया। उन्होंने प्रधान को निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

दो पूर्व प्रधानों में वर्चस्व की लड़ाई में पिस रहे ग्रामीण

शिकोहाबाद। डाहिनी गांव में दो पूर्व प्रधानों में वर्चस्व की लड़ाई है। इस लड़ाई में पूरा गांव दो भागों में बंट गया है। इससे पूर्व भी गांव में कई बार झगड़े हो चुके हैं। लगभग चार साल पूर्व होली के दिन दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग भी हुई थी। 30 मई को ग्राम प्रधान सुमन और दूसरे पक्ष में साधारण मारपीट का मामला था। जिसे दोनों पक्षों ने हाईजैक कर लिया और इसे तूल देने में जुट गए। साधारण मारपीट में सोमवार को जाटव समाज के प्रधान सुमन को मोहरा बना कर उसे धरने पर बैठा दिया और गांव छोड़ने और मकान बेंचने का वोर्ड लगाने के लिए प्रेरित किया। जब इसकी जानकारी सीओ देवेंद्र सिंह को हुई तो वह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और उन्होंने कई लोगों के बयान दर्ज किए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

बोर्ड उतारने को लेकर सीओ और पूर्व प्रधान में हुई बहस

सीओ देवेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान सुमन को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया और उससे दरवाजे पर लगा वोर्ड हटाने के लिए कहा। जब प्रधान वोर्ड हटाने के लिए तैयार हो गया, तभी वहां मौजूद एक पूर्व प्रधान पति ने उससे वोर्ड हटाने के लिए मना किया। इसको लेकर सीओ देवेंद्र सिंह और पूर्व प्रधानपति में विवाद हो गया। जिसके बाद सीओ ने पूर्व प्रधान पति को हड़काते हुए मुकदमा लिख कर जेल भेजने के लिए कहा। इतना ही नहीं सीओ ने पूर्व प्रधानपति को गाड़ी में बैठाने के लिए कहा। इस पर उनके समर्थक हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान के समर्थकों को खदेड़ दिया।

इस संबंध में एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच झगड़े का है। जिसे गांव के कुछ लोग अनावश्यक रूप से तूल दे हहे हैं। ऐसे लोगों को चिंहित कर लिया है। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Tags:    

Similar News