Firozabad News: आईएमए ने निकाली भगवान श्री राम की भव्य यात्रा, भक्तों ने लगाया सड़कों पर झाड़ू

Firozabad News: मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एक श्री राम जी की यात्रा निकाली गई जिसमें जन सैलाब देखने को मिला। यात्रा का मुख्य आकर्षण यह रहा की प्रभु श्री राम की रामायण में कई स्वरूप दर्शाए गए थे।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2024-01-21 13:14 GMT

Firozabad News (Pic:Newstrack)

Firozabad News: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे भारतवर्ष में जोश के साथ कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इन तैयारी की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद भी पीछे नहीं है। आज मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एक श्री राम जी की यात्रा निकाली गई जिसमें जन सैलाब देखने को मिला। यात्रा का मुख्य आकर्षण यह रहा की प्रभु श्री राम की रामायण में कई स्वरूप दर्शाए गए थे। उन्हीं स्वरूपों में से 200 स्वरूप इस यात्रा में बनाए गए हैं जो यात्रा में चल रहे है।

लोगों ने किया यात्रा का भव्य स्वागत

यात्रा में खास बात यह रहीं की जेसीबी के पलड़े पर खड़े होकर यात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा की गई और यात्रा से आगे चल रहे राम भक्तों ने सड़क को झाड़ू लगाकर साफ भी किया। मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी का कहना है कि 500 साल बाद यह शुभ मौका आया है और भगवान राम अपने घर में विराजमान हो रहे हैं इसलिए इस भव्य यात्रा को निकाला गया है। यात्रा में रामायण के 200 स्वरूप बनाए गए हैं जो यात्रा में चल रहे हैं और उनका जगह जगह भव्य स्वागत हो रहा है।

शिकोहाबाद नगर मे विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान मे आज बड़े बाजार भगवान श्रीराम मंदिर से विशाल यात्रा का आयोजन किया गया। पुरे नगर मे यात्रा निकाली गई। संघ, भाजपा व बजरंग दल के तमाम नेता कार्यकर्त्ता मौजूद रहें। सिरसागंज नगर मे भगवान श्रीराम रथ यात्रा का आयोजन किया गया पुरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। पूरा वातावरण राम मय हो गया। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के पुत्र कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप रथ यात्रा मे शामिल रहे।

Tags:    

Similar News