Firozabad Viral Video: काश ! जानवर जैसा वफादार होता इंसान, बंदर ने पेश की मित्रता की असली पहचान

Firozabad News: परिजन 108 एम्बुलेंस से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किए। साथ ही पेशेंट के साथ बंदर भी आ गया। हॉस्पिटल स्टाफ जैसे ही इलाज शुरू किया तो बंदर ने हॉस्पिटल के कर्मचारियों पर हमला बोल दिया।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2023-11-05 12:19 GMT

Firozabad News(Pic:Newstrack)

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के थानां शिकोहाबाद क्षेत्र के गाँव बासदेवमयी मे संजय शर्मा पुत्र लक्ष्मण सिंह ने एक बंदर पाल रखा है। बंदर छूट कर छत पर चढ़ गया। संजय शर्मा पकड़ने गए तो छत से गिरकर घायल हो गए। परिजन 108 एम्बुलेंस से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किए। साथ ही पेशेंट के साथ बंदर भी आ गया। हॉस्पिटल स्टाफ जैसे ही इलाज शुरू किया तो बंदर ने हॉस्पिटल के कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। वहीं, जब डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने का प्रयास किया तो बंदर ने सिरेंज छीन लिया और ड्रिप लगाने का कोशिश किया तो सेट काट दिया। बंदर ने हॉस्पिटल में जमकर उत्पात मचाया। जब महिला कांस्टेबल ने रोकने का प्रयास किये तो उसपर हमला कर घायल कर दिया।  


 

Tags:    

Similar News