चपरासी को दिया ध्वजारोहण का जिम्मा, बैंक पर फहराया उल्टा तिरंगा

Update: 2016-08-15 14:07 GMT

शामलीः सोमवार को आजादी की 70वीं सालगिरह थी। इस मौके पर शामली में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो गया। मामला यूनियन बैंक की शाखा का है। प्रशासन अब इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहा है।

क्या है मामला?

शामली के थानाभवन कस्बे में यूनियन बैंक की शाखा के कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी मनाने में मशगूल थे। उन्होंने बैंक के चपरासी को झंडा फहराने का जिम्मा थमा दिया। चपरासी ने झंडा उल्टा फहरा दिया। जब लोगों ने उल्टा झंडा लगा देखा तो इसकी जानकारी बैंक वालों को दी। कई घंटे बाद चपरासी लौटा और तब राष्ट्रीय ध्वज सीधा फहराया गया।

डीएम कराएंगे जांच

बैंक पर उल्टा झंडा फहराए जाने के मामले में डीएम सुजीत कुमार सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है। डीएम के मुताबिक इस मामले की वह जांच करेंगे और जरूरी कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags:    

Similar News