Flood in Mirzapur Video: गंगा का जलस्तर बढ़ने से सड़क से दो फीट ऊपर बह रहा है पानी, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Flood in Mirzapur Video: यमुना की सहायक नदी चंबल व बेतवा में पानी छोड़ा गया है। यमुना में पानी छोड़े जाने के बाद गंगा उफान पर हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती के कई गांवों में पानी घुस गया है।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2022-08-20 15:37 GMT

Flood in Mirzapur

Flood in Morzapur: यमुना की सहायक नदी चम्बल और बेतवा का पानी यमुना में छोड़े जाने के बाद गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में गंगा का पानी तटवर्ती के इलाकों में घुस गया है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि भी लगातार जारी है। जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए जहां बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं खुद एडीएम पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सड़क पर दो फीट ऊपर बह रहा है पानी

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। यमुना की सहायक नदी चंबल व बेतवा में पानी छोड़ा गया है। यमुना में पानी छोड़े जाने के बाद गंगा उफान पर हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती के कई गांवों में पानी घुस गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से सदर व चुनार तहसील के गांव प्रभावित होते है। चुनार तहसील क्षेत्र के नगर पालिका के तम्मलगंज मोहल्ला सहित खानपुर, गौरैया, घमही, धन्नोपुर, पितराही गांव के तटवर्ती के इलाकों में गंगा का जलस्तर घुस चुका है। सड़क तहसील के हरसिंगपुर व मल्लेपुर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। सदर तहसील के हरसिंगपुर गांव में पानी घुसने से किसानों की सब्जी की खेती खराब हो गई। तटवर्ती इलाकों में संपर्क के लिए गई सड़क पर दो फीट ऊपर पानी बह रहा है। गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की गति से बढ़ रहा है। जिले में 74.99 मीटर है, जहां खतरे के निशान 77.724 मीटर से थोड़ा नीचे बह रही है।

जिले में बनाई गई है 37 बाढ़ चौकी, प्रशासन अलर्ट

गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर जिले में 37 बाढ़ चौकी बनाई गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से सदर तहसील के 13 व चुनार तहसील के 24 गांव प्रभावित होते है। सदर के कुछ गांव के तटवर्ती इलाकों में गांव गंगा का पानी घुसा है, वहीं चुनार में गंगा का पानी घुसने से कई गांव के किसान प्रभावित हुए है। हर गांव में एक बाढ़ चौकी बनाई गई है, जहां पर लेखपाल, ग्राम सचिव के साथ एक स्वास्थ्य की तैनाती की गई है, जहां जरूरत की दवा भी मौजूद है।

एडीएम ने कहा, स्थिति पर बनाये हुए है नजर

एडीएम वित्त शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि गंगा का जलस्तर में वृद्धि जारी है। पूरी स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। फिलहाल अभी कही से गंगा के पानी से नुकसान की सूचना नही है। वार्निंग लेवल 76.724 मीटर के ऊपर जाने के बाद ही इन गांवों में समस्या होगी। 37 बाढ़ चौकी बनाई गई है, जहां इन बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है। खुद एसडीएम व तहसीलदार गांव में जाकर निरीक्षण करके स्थलीय जानकारी ले रहे है। पूरी स्थिति की हम मॉनिटरिंग कर रहे है।

Tags:    

Similar News