किसान यूनियन ने उठाया गांवों को सैनिटाइज करने का बीड़ा, मंगाया 1000 लीटर सैनिटाइज

शामली में करीब 60 गांव भारतीय किसान यूनियन द्वारा सैनिटाइज किए जा चुके हैं। किसान यूनियन ने गांवों को सैनिटाइज करने के लिए 1000 लीटर सैनिटाइजर मंगाया है।

Update: 2020-04-21 13:05 GMT

शामली: कोरोनावायरस जैसी भयंकर महामारी से निजात पाने के लिए जहां सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। और सभी लोग किसी ना किसी सेवा भाव से इससे निजात पाने के लिए लड़ रहे हैं। तो वही किसानों का सबसे बड़ा संगठन भारतीय किसान यूनियन भी इस भयंकर बीमारी से निजात पाने के लिए गांव को सैनिटाइज करने का काम कर रहा है। और जनपद शामली में करीब 60 गांव भारतीय किसान यूनियन द्वारा सैनिटाइज किए जा चुके हैं। भारतीय किसान यूनियन ने गांवों को सैनिटाइज करने के लिए 1000 लीटर सैनिटाइजर मंगाया है।

अब तक 60 गांवों को सैनिटाइज कर चुकी किसान यूनियन

 

आपको बता दें कि जनपद शामली में चार हॉटस्पॉट स्थान चिन्हित किए गए हैं। जो कि पूरे तरीके से सील कर दिए गए हैं। और जनपद में अभी तक 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब भारतीय किसान यूनियन ने भी इस महामारी को भगाने के लिए गांवों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। और भारतीय किसान यूनियन अब तक शामली जनपद के करीब 60 गांव को सैनिटाइज कर चुका है। सबसे पहले भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र के गांव को चुना है जो कि यमुना नदी के नजदीक है।

ये भी पढ़ें- बेहद दर्दनाक: पटरियों का सहारा लेकर निकले थे घर, ट्रेन की चपेट में आने हुई मौत

 

 

और जिन गांव में पहले भी कई दशकों में अनेक प्रकार की महामारी से लोग अपनी जान गवा चुके हैं। लिहाजा भारतीय किसान यूनियन ने पहले दशकों के आंकड़ों को देखते हुए सबसे पहले इन्हीं गांवों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। शामली जनपद में भारतीय किसान यूनियन की तरफ से भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद निरवाल ने इसकी कमान खुद संभाली है। और वह खुद हर एक गांव को अपने हाथों से सैनिटाइज करने में लगे हुए हैं।

यूनियन के अध्यक्ष ने दी जानकारी

ये भी पढ़ें- कोरोना वॉरियर्स को शहीद का दर्जा, सरकार देगी इतने का बीमा

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि गांवों को सैनिटाइज करने के लिए 1000 लीटर सैनिटाइजर मंगाया गया है। जो कि अलग-अलग गांव में भिजवाया जा रहा है। और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गांवों को सैनिटाइज करने का काम कर रहे हैं। ताकि कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी से निजात मिल सके। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि यह एक बहुत अच्छी पहल है। और कोरोना जैसी भयंकर महामारी के समय सभी को सहयोग देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- भगवा कमीज, लुंगी और हवाई चप्पल ये है दबंग सांसद की पहचान

 

 

हमने 10 ड्रम दवाओं का छिड़काव मंगवाया है। और शामली जनपद में भी हमने 60 गाँव मे दवाई दे दी है। छिड़काव के लिए भारतीय किसान यूनियन ने दवाओं का इस्तेमाल किया है। हम तो चाहते हैं कि हम लोग तो सहयोग कर ही रहे हैं। दूसरी ओर डॉक्टर और पुलिस भी अपनी जान हथेली पर रखकर काम कर रहीं हैं। तो ऐसे में हमारा सभी का फर्ज बनता है कि ऐसी आपदा की घड़ी में सभी सहयोग करें।

पंकज प्रजापति

Tags:    

Similar News