वीडियो कॉल पर अश्लीलता: लड़कियों का हनी ट्रेप, रात में खुला राज

लड़कियां युवा लड़कों को पहले अपनी मीठी बातों में उलझाती थीं, फिर फर्जी वीडियो बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ब्लैक मेल करती थीं।

Update: 2020-06-20 15:24 GMT

गाजियाबाद- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़े 'हनी ट्रैप' का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक ऐसे गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली एनसीआर के युवकों से वीडियो कॉल के जरिये अश्लील बातें कर ठगी का शिकार बनाता था। गिरोह की लड़कियां युवा लड़कों को पहले अपनी बातों में उलझाती थीं, फिर फर्जी वीडियो बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ब्लैक मेल करती थीं। हालाँकि इस गिरोह की एक गलती ने इसके सारे खेल पर पानी फेर दिया।

अश्लील बाते कर लड़कों को मिलने बुलाती थीं महिलाएं

मामला गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। थाना पुलिस ने युवाओं को दुष्कर्म के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इस गिरोह ने दिल्ली के एक आईटी प्रोफेशनल को हनी ट्रैप में फंसाते हुए 2.10 लाख रुपये ठंग लिए। इसके ज्यादा की रकम देने से इनकार किया तो लड़की ने डराने की मंशा से लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुँच गयी। पुलिस ने मामले की संगीनता से जांच की तो उल्टा लड़की ही फंस गयी और पूरे गिरोह का भड़ाफोड़ हो गया।

लड़कों का वीडियो बनाकर पैसों के लिए ब्लैकमेलिंग

गिरोह का शिकार हुए आईटी प्रोफेशनल रोहित कुकरेजा ने बताया कि एक महिला से उनका सम्पर्क हुआ था, जिसने उसे आईटी सेक्टर में काम दिलाने का दावा किया और एक रात मिलने बुलाया। रोहित वहां पहुंचे तो गिरोह के सदस्यों ने उनका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगे। रोहित ने शर्मिंदगी के डर से गिरोह को 2 लाख दस हजार रूपए दे दिए लेकिन गिरोह और पैसों की डिमांड करने लगा।

ये भी पढ़ेंः क्वॉरंटाइन सेंटर में अश्लील डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

लड़के ने पैसे देने से किया मना तो थाने पहुंची महिला का हुआ भंडाफोड़

इसपर गिरोह की महिलाओं ने उसपर दुष्कर्म का आरोप लगाया और मामला थाने तक पहुँच गया। रोहित ने पुलिस को खुद ही ब्लैकमेलिंग वाला वीडियो दिया और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने जांच की तो गिरोह का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने महिला समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News