हिंदुओं पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा अब हो जाए तैयार

भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं...

Update:2020-02-16 19:05 IST

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, ऐसे लोगों से मुकाबला करने की अब जरूरत है सभी युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बिकेगी ये सरकारी कंपनी: मोदी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जिससे देश विकास के मार्ग पर चलता रहे। रविवार को मेरठ जिला सहकारी बैंक के भवन का लोकार्पण करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में नेहरू अगर लम्बे समय तक होते तो यहां पर पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे उद्यम की स्थिति काफी खराब होती।

हिंदू युवा नहीं जागे तो उन्हें भविष्य में पछताना पड़ेगा-गिरिराज

बिहार के बेगूसराय से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वह सनातन धर्म और संस्कृति को पहचानें। उन्होंने सीए का विरोध कर रहे लोगों को नसीहत दी, उन्होंने कहा कि अगर हिंदू युवा नहीं जागे तो उन्हें भविष्य में पछताना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- बिकेगी ये सरकारी कंपनी: मोदी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

उन्होंने पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में भी सभी को बताया। उन्होंने कहा कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। एक समय में हिंदुस्तान में मुस्लिमों की संख्या बहुत कम थी लेकिन आज वह बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर है। अब तो आप चार जानवर पालिए और इनके गोबर व गोमूत्र से वर्ष भर में करीब 20 लाख रुपये कमाइए। मेरे इस कथन पर लोग कहेंगे गिरिराज पागल है लेकिन एक किलो गोबर से भी 20 रुपये कमाए जा सकते हैं।

मोदी सरकार इसी खेती को मुनाफे की ओर ले जाने को प्रयासरत है

 

दूध का मुनाफा तो अलग है। जानवर पालने में बड़ा रोजगार है। दूध की जरूरत बहुत है। उन्होंने कहा कि देश में भोजन सब चाहते हैं लेकिन खेती कोई नहीं करना चाहता। आज खेती मुनाफे का सौदा नहीं रह गया है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इसी खेती को मुनाफे की ओर ले जाने को प्रयासरत है।

ये भी पढ़ें- FASTag: हाइवे पर सफर करने वाले यात्रियों को मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

भविष्य में जो अन्न उगाएगा लोग अब उसी के इर्द गिर्द लोग रहेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि सहकारी बैंक किसानों को लाभांश के रूप में कटिया और बछिया दें। बेटी की शादी के लिए एफडी करा कर दें।

अमित शाह के बयान संबंधी सवालों का कोई जवाब नही दिया

केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में दिल्ली चुनाव में भाजपा के पक्ष में आए बुरे नतीजों और अमित शाह के बयान संबंधी सवालों का कोई जवाब नही दिया।

Tags:    

Similar News