Gola Gokaran Nath Up chunav 2022 : उपचुनाव में 40 लाख तक अधिकतम खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी,..हैं कई बंदिशें

Gola Gokaran Nath Up chunav 2022 : गोला गोकरण नाथ के उप निर्वाचन 2022 में केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक प्रत्याशी के लिए अधिकतम खर्च की सीमा 40 लाख तय की है।

Update: 2022-10-17 12:24 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (social media)

Gola Gokaran Nath Up chunav 2022 : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गोला गोकरण नाथ के उप निर्वाचन 2022 में केंद्रीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा प्रत्येक प्रत्याशी के लिए अधिकतम खर्च की सीमा 40 लाख तय की है। उक्त आशय की जानकारी प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा/ वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि, नामांकन से पूर्व चुनाव के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा अलग से एक खाता अवश्य खोल लिया जाए। सभी लेन-देन इसी खाते के जरिए हों। यह हर हालत में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहीं, 10 हजार तक ही किसी भी डोनर से नकदी के रूप में धनराशि ली जाए। इससे अधिक डीडी, आरटीजीएस, नेफ्ट एवं चेक के रूप में प्राप्त की जाए। निर्वाचन व्यय के लिए रिटर्निंग अधिकारी से एक अतिरिक्त एजेंट अवश्य नामित करा ले।

10 हजार रुपए से अधिक नकद खर्च नहीं  

एसटीओ ने ये भी बताया कि 10 हजार रुपए से अधिक की धनराशि चुनाव के दौरान लघु खर्च के रूप में नकदी के रूप में संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी फर्म व्यक्ति को न करें। इससे अधिक मात्र नेफ्ट, आरटीजीएस, डीडी एवं चेक के रूप में भुगतान किया जाए। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गोला गोकरण नाथ के उप निर्वाचन 2022 (Gola Gokaran Nath Vidhan Sabha Up Chunav 2022) में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक प्रत्याशी के लिए अधिकतम खर्च की सीमा 40 लाख तय की गई है।

ये अवश्य करवा लें 

उन्होंने आगे कहा कि, नामांकन पूर्व चुनाव के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा अलग से एक खाता अवश्य खोल लें। सभी लेनदेन इसी खाते के जरिए हों, यह हर हालत में सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन व्यय के लिए रिटर्निंग अधिकारी से एक अतिरिक्त एजेंट अवश्य नामित करा लें।

आपको बता दें कि, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गोला गोकरण नाथ के उप निर्वाचन 2022 के लिए बीते शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायालय में स्थापित रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में आयोग से नामित प्रेक्षक गोपाल मीणा (आईएएस) की देखरेख एवं सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच हुई। गोला गोकरण नाथ विधानसभा सीट के लिए कुल 07 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शनिवार को जांच में सभी सात प्रत्याशियों का अभ्यर्थन वैध घोषित करते हुए नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया था।

Tags:    

Similar News