UP Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव गिरे, लखनऊ में अब इस भाव पर आया 10 ग्राम सोना

UP Gold Silver Price Today 11 February 2023: सर्राफा बाजार के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ में सोना चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट आई है। ऐसे अगर कीमती आभूषण को खरीदना चाहते हैं तो दिन ठीक है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-11 01:54 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 11 February 2023: अगर आप यूपी से और अपने घर की शादी के लिए कीमती आभूषण को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यूपी बुलियन मार्केट में 11 फरवरी को कीमती आभूषण सोना और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिये गये हैं। शनिवार को यूपी में सोना चांदी के भाव जोरदार गिरावट देखने को मिली है। यूपी में सोने के भाव में 500 रुपये से अधिक की गिरावट आई और यह 57 हजार के पास आ गया है। वहीं, चांदी के भाव भी 500 रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है और यह 71 हजार के नीचे चल गई है।

इसलिए अच्छा है आज का दिन सोना खरीदना

ऐसे अगर आप सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मान बना रहे हैं तो आज सबसे अच्छा दिन है, क्योंकि दोनों कीमती आभूषण के भाव गिरे हैं। इससे पहले बीते दिनों में यूपी में सोना चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखा गया है। अधिकांश समय यहां कभी सोना महंगा रहा तो कभी चांदी के भाव में गिरावट रही।

शहर में सोना का भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। शनिवार को शहर में 24 कैरेट सोना 550 रुपये सस्ता होकर 57,310 रुपये पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में 600 रुपए की गिरावट आई है और यह 52,450 रुपये पर आ गया है। इससे शनिवार को शहर में 24 कैरेट सोना 57,860 रुपये पर था, जबकि 22 कैरेट सोना 53,050 रुपये पर कारोबार किया था।

शहर में चांदी का भाव

लखनऊ में लोगों को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव से भी राहत मिली है। शनिवार को लखनऊ में चांदी के भाव में 550 रुपये प्रतिकिलो की गिरावट आई। इस गिरावट के बाद चांदी 70,800 रुपये पर आ गई। इससे पहले कल यहां चांदी का भाव 71,350 रुपये प्रति किलो था।

अन्य शहरों में सोना चांदी का भाव

कानपुर

52450 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

आगरा

52450 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

नोएडा

52450 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52450 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

वाराणसी

52450 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

मथुरा

52450 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त हॉलमार्किंग जरूर चेक करें

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News