Gold-Silver Price in Lucknow: लखनऊ में सोने लुढ़का तो चांदी ने बढ़ाई चमक, जानिए गिरावट के बाद सोने कितने पर आया

Gold-Silver Price in Lucknow: 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है,जबकि चांदी के भाव आज शहर में बढ़े हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-01 11:26 GMT

Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया) 

Gold-Silver Price in Lucknow November 2022: भारतीय सर्राफा बाजार एसोसिएशन के साथ उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार एसोसिएशन के नवंबर के पहले दिन के कीमती आभूण सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहां सोने के भाव में गिरावट आई है तो वहीं चांदी के भाव तेजी आई है। गिरावट के सोने के भाव करीब 50 हजार पर आ गया है। वहीं, चांदी बढ़ने के बाद 58 हजार के पार चली गई है। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण सोने को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।

न्यूजट्रैक टीम हर दिन कीमती आभूषण के भाव की देती जानकारी

आपको बता दें कि कीमती आभूषणों की खरीदारी करने से पहले इसके सही दाम की जानकारी होना बहुत जरूरी है। न्यूजट्रैक की टीम आपको विशेष ध्यान रखती है। इसलिए हर दिन सर्राफा बाजार में जारी होने वाले सोना-चांदी के भाव बेवसाइट में अपटेड करती है, ताकि इधर-उधर सोना-चांदी के भाव के लिए भटकना न पड़े। एक जगह सही भाव की जानकारी मिल जाए। न्यूजट्रैक पर मंगलवार को सोना चांदी के भाव अपडेट कर दिये गये हैं।

आज के सोना व चांदी के भाव

मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 640 रुपये गिर कर 50,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में 600 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद 22 कैरेट सोने का भाव 46,150 रुपये पर आ गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 800 रुपये की तेजी आई है। उसके बाद चांदी 58, 300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

कानपुर के भाव

शहर>> सोना का भाव>>चांदी का भाव

  • कानपुर>>52035>>58600

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Tags:    

Similar News