Gomti River Front Case: योगी सरकार पर भड़के अखिलेश ने कहा- हर दिन एक जैसे नहीं होते, आपकी भी जांच होंगी

Gomti River Front Case: अखिलेश यादव ने कहा अगर कैबिनेट के फैसले को CBI, ED और सरकार नहीं मानेगी तो भाजपा के लोग याद रखें कि हर दिन एक जैसे नहीं होते। आपकी भी जांच होंगी। आपके लोग भी फसेंगे।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-11-29 13:50 GMT

Samajwadi Party Gomti River Front case Akhilesh Yadav (Social Media)

Samajwadi Party: गोमती रिवर फ्रंट मामले पर योगी सरकार पर भड़के अखिलेश। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कैबिनेट के फैसले को CBI, ED और सरकार नहीं मानेगी तो भाजपा के लोग याद रखें कि हर दिन एक जैसे नहीं होते। आपकी भी जांच होंगी। आपके लोग भी फसेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि चाचा पर सीबीआई जांच चला दें हमारे लोगों पर केस कर दें हम सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पूछा की भट्ठा भरने, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में जो लूट हुई है उसकी सीबीआई ईडी कब करोगे? हमारी सीबीआई ईडी कर लो हमें कोई दिक्कत नही है। चुनाव के समय चाचा की सेक्युरिटी हटा रहें हैं। इसका सामना करने के लिए हमारी कैबिनेट तैयार है।

भारतीय जनता पार्टी के लोग कभी निष्पक्ष चुनाव नहीं करा सकते। इन पर विश्वास करने लायक नही है। ये झूठे लोग हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी रात में गुपचुप बैठक करते हैं भाजपा के नेताओं के साथ। ये आप सभी जानते हैं। हमें उम्मीद है कि इलेक्शन कमीशन इसको संज्ञान में लेगा। और जितने भी बड़े से बड़े अधिकारी हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।

ये अधिकारी प्लान बना रहे हैं कि कैसे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जाए, लेकिन ये चुनाव आम जनता का है। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन अधिकारियों से सवाल किया जाना चाहिए कि ऐसा क्यों कर रहे हैं।

क्या है रिवर फ्रंट घोटाला

ये घोटाला समाजवादी पार्टी की सरकार में हुई थी। गोमती रिवर फ्रंट परियोजना के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार ने साल 2014-15 में 1513 करोड़ रुपये स्वीकृत की थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार में ही 1437 करोड़ रुपए जारी कर दिया गया था। स्वीकृत बजट का 95 फ़ीसदी राशि जारी होने के बावजूद भी 60% से कम काम हो पाया था। न्यायिक जांच में भ्रष्टाचार सामने आया। परियोजना के लिए आवंटित की गई राशि राशि को इंजीनियरों और अधिकारियों ने जमकर लूटा।

Tags:    

Similar News