Gopal Jayanti Mathura: कार्ष्णि उदासीन आश्रम रमणरेती में गोपाल जयंती पर संतों का समागम, योग गुरु बाबा बाबा रामदेव भी हुए उपस्थित

Gopal Jayanti Mathura: बाबा रामदेव ने कहा गौमूत्र का सेवन (consumption of cow urine) करने से शरीर के सभी रोग दूर हो जाते हैं।

Report :  Nitin Gautam
Published By :  Shashi kant gautam
Update:2022-03-04 23:09 IST

Gopal Jayanti Mathura: कार्ष्णि उदासीन आश्रम रमणरेती में गोपाल जयंती (Gopal Jayanti) के दूसरे दिन सुबह नौ बजे से संतों का समागम शुरू हुआ जिससे दूर दराज से पधारे महामंडलेश्वरों ने गुरु की महिमा का विस्तार रुप से वर्णन किया। योगगुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) ने कहा कि अपने जीवन में समता बनाना ही सबसे बड़ा योग है योग करने से शरीर स्वस्थ एवं मजबूत बनता है।

बाबा रामदेव ने कहा गौमूत्र का सेवन (consumption of cow urine) करने से शरीर के सभी रोग दूर हो जाते हैं। योगगुरु रामदेव ने गुरु की महिमा पर प्रकाश भी डाला बिना गुरु के जीवन अधूरा माना जाता है गुरु ही सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं जब किसी का पुरुषार्थ फलीफूत होता है तो किसी गुरु की महिमा होती है।

यूक्रेन एवं रूस युद्ध पर योगगुरु ने कहा -हमारा देश शान्ति चहाता

मंच पर योगगुरु ने मयूर चाल चल कर हाथों को मजबूत करने की बात कही कपाल भाती, अलोम विलोम, प्राणायाम अनेक योगों की चर्चा की। बाबा रामदेव ने यूक्रेन एवं रूस के युद्ध को लेकर कहा हमारा देश शान्ति चहाता है क्योंकि हमारा देश मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, योगीराज भगवान श्रीकृष्ण, महात्मा बुद्ध, अनेकानेक संत महापुरुषों का देश है।


महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण शांति दूत बन कर कौरवों के पास भी गये थे। महामंडलेश्वर संपूर्णा नंद महाराज ने कहा जब भगवान संसार में भ्रमण करने आते ही तो यमुना किनारे रमण बिहारी की रमणिक स्थली रमणरेती आश्रम में अवश्य रमण करते हैं।


मनुष्य सौ वर्ष जीने की इच्छा रखता है- गोविन्द देव गिरि महाराज

महामंडलेश्वर मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज (Mahamandaleshwar Malook Peethadheeshwar Rajendra Das Maharaj) ने कहा हमारी भाषा संस्कृत है जो ग्रंथ संस्कृत है प्रकाशित है वह अमृत के समान है। महामंडलेश्वर गोविन्द देव गिरि महाराज ने कहा मनुष्य सौ वर्ष जीने की इच्छा रखता है लेकिन सौ वर्ष उसे ही जीना चाहिए जो ईश्वर के प्रति समर्पित हो।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News