Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.59: गोरखपुर हांसूपुर के पार्षद संजय श्रीवास्तव, गंगा आरती की तर्ज पर शुरू हुई राप्ती आरती, जुटते हैं हजारों श्रद्धालु

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.59 Parshad: भाजपा पार्षद संजय श्रीवास्तव के खाते में पांच साल में कई उपलब्धियां हैं। वार्ड में 5 करोड़ रुपये की लागत से ऐतिहासिक रामलीला मैदान का सुंदरीकरण किया गया है।

Update: 2022-10-08 13:59 GMT

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.59 Parshad Sanjay Srivastava (Newstrack)

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.59 Parshad: शहर के पुराने वार्डों में शुमार हांसूपुर का नाम अब श्रीराम चौक वार्ड हो गया है। पिछले दस वर्षों से पार्षद संजय श्रीवास्तव यहां के विकास की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। पिछले कार्यकाल में उनकी पत्नी आरती श्रीवास्तव पार्षद थीं, इस बार वह खुद पार्षद हैं। उनके पांच साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पार्षद संजय के ही पहल पर वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर गुरु गोरक्षनाथ घाट पर हर मंगलवार को राप्ती आरती का आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा पार्षद संजय श्रीवास्तव के खाते में पांच साल में कई उपलब्धियां हैं। वार्ड में 5 करोड़ रुपये की लागत से ऐतिहासिक रामलीला मैदान का सुंदरीकरण किया गया है। जहां शहर की प्राचीनतम बर्डघाट समिति द्वारा रामलीला का मंचन होता है। इसके साथ ही पार्षद के पहल पर राप्ती नदी के तट पर गुरु गोरक्षनाथ …घाट विकसित किया गया है। करीब 60 करोड़ की लागत से बने घाट पर अब सैलानी घूमने आते हैं। अयोध्या की तर्ज पर यहां बोटिंग की सुविधा भी शुरू होने जा रही है। नदी के दोनों घाट के बीच नगर निगम रस्सी का पुल भी बना रहा है। पार्षद के पहल पर वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर राप्ती आरती का आयोजन हर मंगलवार को किया जा रहा है। जहां हजारों की संख्या को श्रद्धालु जुटते हैं। भाजपा पार्षद सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। हर वर्ष वार्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी 100 से अधिक मेधावी को सम्मानित किया गया।

70 लाख रूपये से स्थापित हुआ दो ट्यूबवेल

वार्ड में 70 लाख की लागत से दो ट्यूबवेल स्थापित किया गया है। जिससे वार्ड के करीब 700 परिवारों को शुद्ध पानी मिल रहा है। इसके साथ ही हर गली को सीसी बना दिया गया है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से सभी गलियां सीसी बनी हैं।

कोरोना काल में नहीं हुई एक भी मौत

कोरोना काल में जहां लाशों की कतार लगी हुई थी, वहीं हांसूपुर वार्ड काफी भाग्यशाली रहा। लगातार सेनेटाइजेशन और टीकाकरण से वार्ड में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। नगर निगम का 100 फीसदी टीकाकरण वाला पहला वार्ड बनने के साथ ही हांसूपुर पहला कोरोना मुक्त वार्ड बना। कोरोना काल में अधिक से अधिक लोगों को राशन मिले इसके लिए पार्षद की पहल पर 700 से अधिक लोगों का नया राशन कार्ड बना। जिससे नागरिक फ्री राशन लेने में सक्षम हुए।

175 लोगों को मिला पीएम आवास

पार्षद के पहल पर वार्ड के 175 लोगों को पीएम आवास का लाभ मिला। अब सभी के सिर पर छत लग चुकी है। करीब 15 हजार आबादी वाले वार्ड में सभी प्रमुख चौराहों पर हाई मास्क लगा हुआ है। गलियों के साथ ही प्रमुख सड़कों पर एलईडी लाइट लगी हुई है।

जनता को मुहैया कराया योजनाओं का लाभ

पार्षद संजय श्रीवास्तव का कहना है कि वार्ड में 90 फीसदी रोड सीसी हो गई है। पानी से लेकर बिजली की व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। पीएम आवास, राशन से लेकर पेंशन आदि की सुविधा सभी जरूरतमंदों को दी जा रही है। नागरिकों के लिए 24 घंटे मेरा दरवाजा खुला हुआ है।

Tags:    

Similar News