Gorakhpur: आठवीं पास काजल 1.35 करोड़ की मालकिन, सदल प्रसाद के पास गाड़ी के नाम पर बुलेट

Gorakhpur: भाजपा प्रत्याशियों की तुलना में गठबंधन उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। मुंबई से आठवीं तक पढ़ाई करने वाली गोरखपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी काजल निषाद के पास 1.35 करोड़ की संपत्ति है।

Update: 2024-05-11 07:49 GMT

सपा उम्मीदवार काजल निषाद 1.35 करोड़ की मालकिन (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले की दो लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की तुलना में गठबंधन उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। मुंबई से आठवीं तक पढ़ाई करने वाली गोरखपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी काजल निषाद के पास 1.35 करोड़ की संपत्ति है। वहीं बांसगांव से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद के चल-अचल 1.18 करोड़ रुपये की ही सपत्ति है। जबकि सदल प्रसाद बसपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन करने वाली सपा प्रत्याशी काजल निषाद के 1.35 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। काजल के नाम से 86.79 लाख और उनके पति के नाम 2.40 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके नाम 1.20 करोड़ और 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। 43 वर्षीय काजल ने केवीएम मुंबई से वर्ष 1996 में जूनियर हाईस्कूल पास हैं। उनपर बलवा, अवरोध करना और निषेधाज्ञा के उल्लंघन की धाराओं में बेलीपार थाने में मुकदमा दर्ज है। काजल के पास पांच लाख के सोने के जेवरात हैं। काजल का कहना है कि भाजपा सांसदों की कमाई जिस तेजी से बढ़ रही है। इसे लेकर ईडी को जांच करनी चाहिए।

सदल प्रसाद के पास गाड़ी के नाम पर बुलेट

बांसगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस से नामांकन करने वाले सदल प्रसाद की आय पिछले पांच साल में 31 लाख बढ़ी है। 43 लाख रुपये का कर्ज उन्होंने समाप्त कर दिया है। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में बांसगांव से ही बसपा के टिकट पर नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में सदल प्रसाद ने अपनी चल संपत्ति 38.02 लाख व अचल संपत्ति 49 लाख यानी कुल चल और अचल संपत्ति 87.02 लाख दिखाई थी। इस बार कुल संपत्ति 1.18 करोड़ रुपये दिखाई है। उनके पास 1984 मॉडल रॉयल इन्फिल्ड मोटरसाइकिल है। उन्होंने वर्ष 1981 में डीडीयू से परास्नातक की डिग्री ली है। सदल खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

Tags:    

Similar News