Gorakhpur News: महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के लिए पीएम मोदी ने उठाया ऐतिहासिक कदम: धर्मपाल

Gorakhpur News: महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व प्रयास का परिणाम है। प्रधानमंत्री का यह कदम महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक है।

Report :  Dr S K Mishra
Update: 2023-10-05 15:04 GMT

Gorakhpur News (Pic:Newstrack)

Gorakhpur News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) को लोकसभा और राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित कराकर कानून का स्वरूप देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गांव-गांव अभिनंदन कराने हेतु गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर महिला मोर्चा और भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की अलग अलग बैठक संपन्न हुई। यहां पर ग्रामीण क्षेत्रों में गांव और नगरीय क्षेत्रों में बूथ स्तर पर नारी शक्ति जागरण यात्रा और विधानसभावार सम्मेलन आयोजित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई गई।

हर बूथ और गांव स्तर पर नारी शक्ति जागरण यात्रा निकालने की तैयारी

सुबह ग्यारह बजे शुरू हुई बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व प्रयास का परिणाम है। प्रधानमंत्री का यह कदम महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेई ने महिला आरक्षण पारित कराने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी दलों द्वारा रोड़ा अटकाने से संभव नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए विशेष सत्र बुलाया और लोकसभा, विधानसभा में 33 फीसदी महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित कर दिया।

महिला मोर्चा की अगुवाई में होगा विधानसभावार सम्मेलन  

उन्होंने कहा कि अब महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह महिला मतदाताओं के पास उनसे जुड़ी इस उपलब्धि को लें जाएं। प्रदेश महामंत्री संगठन ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा बनाई गई बृहद कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के कुल 62 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का सम्मेलन करना है। इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में बूथ स्तर पर और ग्रामीण इलाकों में गांव स्तर पर नारी शक्ति जागरण यात्रा निकालने की कार्ययोजना बनी है।

अक्टूबर माह में चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने हेतु महिलाओं से संपर्क और संवाद करने पर जोर देते हुए कहा कि नारी शक्ति को यह बताने की जरूरत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ऐतिहासिक काम किया है, उसके बदले उन्हें फिर देश की कमान सौंपनी है। प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने महिला सम्मेलन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने अतिथियों समेत सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद से पहली बार महिला समाज का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। महिला मोर्चा की बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक का संचालन क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी ने किया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी डा धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री/ एमएलसी सुभाष यदुवंश,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक केतकी सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद,पूर्व महापौर सत्या पांडे, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता सहित गोरखपुर क्षेत्र के सभी जनपदों की महिला ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकायों की अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, साकेत सिंह सोनू, विधायक पी एन पाठक, अरविंद जैसवाल, संजीव राय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ समीर सिंह,क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू, अखिलेश तिवारी हरिचरण कुशवाहा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, सह प्रभारी राहुल तिवारी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, सहकोष अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News