Gorakhpur News: संतकबीर नगर के सपा नेता को गोरखपुर में गोली मारी, महराजगंज में जमीन विवाद में पंचायत कर लौट रहे थे

Gorakhpur News: गोली सपा नेता के दाहिने हाथ में लगी है। उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गम्भीर अवस्था में भर्ती कराया गया है।

Update: 2024-02-17 17:10 GMT

Gorakhpur News  (photo: social media )

Gorakhpur News: अपराधियों को हौसले अब बुलंद नहीं है का दावा करने वालों को बदमाशों ने शनिवार को गोरखपुर में चुनौती दी। संतकबीर नगर के सपा नेता को बदमाशों ने गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सरूआताल के पास गोली मार दी। वह महराजगंज जिले में फरेंदा तहसील में अपने रिश्तेदार की जमीन को लेकर पंचायत कर लौट रहे थे। गोली सपा नेता के दाहिने हाथ में लगी है। उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गम्भीर अवस्था में भर्ती कराया गया है।

संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के गहबा निवासी शरद यादव पुत्र रामनाथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश संगठन में पदाधिकारी हैं। शनिवार को वह महराजगंज जिले के फरेन्दा के अपने मौसी के लड़के आशीष यादव के जमीनी विवाद में पंचायत करने गए थे। इसके मामले में पंचायत के बाद वह अपनी कार से गोरखपुर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कैम्पियरगंज के सरूआताल इलाके में फोरलेन के किनारे यूनिनल के लिए कार से उतरे। इसी दौरान पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उनके हाथ में गोली लगी। वह अचेत होकर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश गोली मारने के बाद फरेंदा की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गयी। वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद कैम्पियरगंज थानाध्यक्ष अनूप सिंह मेडिकल कालेज पहुंच कर पूछताछ जांच पड़ताल में जुट गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद में पंचायत से लौट रहे सपा नेता शरद यादव को अपाची सवार बदमाशों ने कैम्पियरगंज के सरूआताल के किनारे सड़क पर गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ में लगी है। मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। 

Tags:    

Similar News