Gorakhpur: सुप्रिया श्रीनेत ने बताया, यूपी में भाजपा को मिलेंगी इतनी सीटें

Gorakhpur: सुप्रिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन ने तेजी से बढ़त हासिल की है। चुनाव में झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बीजेपी को काफी नुकसान हो रहा है।

Update: 2024-05-12 12:31 GMT

सुप्रिया श्रीनेत ने बताया, यूपी में भाजपा को मिलेंगी इतनी सीटें (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को महराजगंज में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि तीन चरणों के चुनाव के बाद भाजपा के चेहरे पर थकान साफ दिख रही है। अब पीएम मोदी 400 पार का नारा नहीं लगा रहे हैं। यूपी में भाजपा 40 से 50 सीट में सिमटने जा रही है।

सुप्रिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन ने तेजी से बढ़त हासिल की है। चुनाव में झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बीजेपी को काफी नुकसान हो रहा है। हिन्दी बेल्ट यूपी में तो बीजेपी 40-45 सीट पर सिमट जाएगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी ने पार्टी में नौकरशाहों को बढ़ावा देकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नाखुश करने का काम किया है।

भाजपा की चुनावी रैलियों में जनता के सामने झूठ पर झूठ बोला जा रहा है। इसका फायदा इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न राजनीतिक दलों को होने जा रहा है। बीजेपी का जनाधार तेजी से खिसक रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी के बड़े नेताओं द्वारा अब सीट देखकर प्रचार किया जा रहा है। बीजेपी के संगठन में आपसी खींचतान भी शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य में इंडिया गठबंधन 6 से 7 सीटें जीतने जा रही है।

संविधान बदलने की साजिश को जनता जान चुकी है

भाजपा को 400 सीटें संविधान में बदलाव के लिए चाहिए। लेकिन देश की जनता जाग चुकी है। बाबा साहेब ने संविधान में वंचितों और शोषितों को आरक्षण का जो अधिकार दिया है, उसे कोई छीन नहीं सकता है। भाजपा की तानाशाही के खिलाफ जनता मुखर है। दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डालकर चुनाव लड़ने वाली भाजपा पूरी तरह डरी हुई है। महराजगंज सांसद पंकज चौधरी पर हमला करते हुए सुप्रिया ने कहा कि रेल लाइन मेरे पिता ने महराजगंज के लिए स्वीकृत कराया था। अभी तक रेल महराजगंज नहीं पहुंच सकी। जनता पंकज चौधरी से कह रही है कि आप अब घर बैठिये। आपसे रेल लाइन नहीं बिछने वाली है।

Tags:    

Similar News