GIDA: टेक्निकल कॉलेज दिखाएंगे स्टॉर्ट अप का दमखम, अडानी व रिलायंस ग्रुप के सामने होगा प्रदर्शन

Gorakhpur News: 30 नवंबर से आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों के लिए स्टार्ट अप के लिए स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र अपने स्टार्टअप का प्रदर्शन अडानी, रिलायंस, टाटा, हल्दीराम जैसे बड़े ग्रुप के उद्यमियों के सामने कर सकते हैं।

Update: 2023-11-16 16:05 GMT

Gorakhpur News (Pic:Newstrack)

Gorakhpur News: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस यानी 30 नवंबर से आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों के लिए स्टार्ट अप के लिए स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र अपने स्टार्टअप का प्रदर्शन अडानी, रिलायंस, टाटा, हल्दीराम जैसे बड़े ग्रुप के उद्यमियों के सामने कर सकते हैं। गीडा की ओर से एमएमयूटी, गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं एकेटीयू के कुलपतियों से संपर्क किया जाएगा। शैक्षिक संस्थाओं के लिए 25 स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे।

तीन दिन तक चलेगी प्रदर्शनी

नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो में विभिन्न विश्वविद्यालयों और तकनीकी कॉलेजों के स्टार्टअप का प्रदर्शन हुआ था। जिसमें कुछ स्टार्टअप को बड़े उद्यमियों ने अपनाया भी है। इसी प्रयोग को गीडा दिवस में किया जा रहा है। गीडा दिवस पर प्रदर्शनी तीन दिनों तक चलेगी। इसमें लगभग 250 स्टाल लगाने की तैयारी है। इसमें से 150 स्टाल स्थानीय होंगे।

कृषि विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के लिए भी स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे। कई बड़ी इकाइयों के स्टाल भी यहां लगाए जाएंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से जुड़े 500 से अधिक तकनीकी कॉलेजों के टॉप स्टार्टअप का प्रदर्शन होगा। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज और एकेटीयू में इसके लिए सहमति बन गई है।

बेहतर स्टार्टअप का चयन कर रहा एकेटीयू

एकेटीयू के कुलपति प्रो.जेपी पांडेय ने चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल को इस बाबत जानकारी दी है। कुलपति की तरफ से 50 स्टॉल की मांग की जा रही है। लेकिन गीडा प्रशासन सिर्फ 25 स्टॉल देने पर सहमत है। पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल का कहना है कि स्टार्टअप का प्रदर्शन भविष्य को लेकर अच्छा संकेत है। गीडा दिवस में बड़ी संख्या में उद्यमी आएंगे। उम्मीद है कि अच्छे स्टार्टअप को बड़े उद्यमी अपना सकते हैं। आधा दर्जन स्टार्टअप को भी बेहतर प्लेटफार्म मिल गया तो आयोजन सफल हो जाएगा।

एकेटीयू के कुलपति प्रो.जेपी पांडेय का कहना है कि बेहतर स्टार्टअप का चयन किया जा रहा है। चयन कर इसकी सूचना चैंबर और गीडा प्रशासन को दे दी जाएगी। गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के लिए भी स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे। गीडा दिवस की तैयारी तेजी से चल रही है।

Tags:    

Similar News