UP News: हैवान महिला की हवस की कहानी, बच्चे का गला दबा कर प्रेमी संग बनाया अवैध संबध

UP Crime News: चार साल का मासूम जो गहरी नींद से शोर शराबे की वजह से उठ जाता है। पिता का कत्ल होते देख वो सहम जाता है। अपने सामने बैठी मां को देख सीने से लिपटने की कोशिश करता है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-02-08 17:03 GMT

UP Gorkhur woman killed husband and son for facebook lover (Social Media)

UP Crime News: मां बेटे का रिस्ता सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन जब मां ही हैवान बन जाए तो क्या हो। ऐसा ही एक घटना फिरोजाबाद से सामने आया है। जहां पत्नी ने ही पति का कत्ल करवा दिया। चार साल का मासूम जो गहरी नींद में सो रहा था, शोर शराबे से जाग जाता है। पिता का कत्ल होते देख वो सहम जाता है। अपने सामने बैठी मां को देख सीने से लिपटने की कोशिश करता है। लेकिन बेरहम मां उसका गला मरोड़ कर दबाती है। बच्चा दर्द से कराह उठता है, लेकिन बेरहम मां को कोई फर्क नहीं पड़ता। और वो तबतक गला दबाए रखती है जबतक मासूम की सांसे नहीं थम जाती।

बेरहम मां की हवस की कहानी

महिला ने चेक किया कि पति व बेटा मर चुके हैं कि नहीं। इसके बाद अपने ब्वायफ्रैंड के साथ दूसरे कमरे में जाती है। हवसी महिला ने अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध मनाती है। घंटो प्रेमी के साथ मस्ती करने के बाद। प्लान बनाती है, कि इस हत्या को लोगों के सामने कैसे पेश किया जाए। जिससे उसके कृत्यों से पर्दा न उठे।

डॉक्टर से हुई अर्चना की शादी

सेक्स और मर्डर की ये कहानी बड़े परिवार की है। बेरहमी की सारी हदों को पार करने वाली महिला का नाम अर्चना है। इसकी शादी 2009 में गोरखपुर के चाइल्ड स्पेशलिस्ट ओम प्रकाश से हुई थी। ओम प्रकाश एक मध्यमवर्गीय परिवार के थे। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनके भाइयों ने ही उन्हे बढ़ाया लिखाया और डॉक्टर बनाया। भाइयों को भी इस घटना से गहरा झटका लगा है।

ओम प्रकाश की ये दूसरी शीदी थी

ओम प्रकाश की अर्चना के साथ ये दूसरी शादी थी। 2008 में गोरखपुर के ही एक परिवार से जो सिंगापुर में रहते थे, की बेटी से हुई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। लड़की ने कुछ समय बाद ही तलाक दे दिया था। इसके बाद वो सिंगापुर चली गई। ओम प्रकाश के लिए दूसरी शादी लखनऊ की रहने अर्चना की गई। अर्चना के पिता उस समय के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सुरक्षा टीम में थे। अर्चना भी एक संपन्न परिवार से थी।

बच्चा होने के बाद झगड़े की शुरूआत

शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा। लेकिन इसके बाद अर्चना ने ओम प्रकाश से परिवार से अलग रहने की जिद करने लगी। न चाहते हुए भी ओम प्रकाश अर्चना के साथ परिवार से अलग उसी घर में दूसरी मंजिल पर रहने लगे। सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन बच्चा पैदा होने के बाद दोनो में झगड़ा बढ़ गया। वो ज्यादा समय मोबाइल में व्यस्त रहने लगी, न बच्चे का ध्यान दे रही थी न ही घर के किसी काम में हांथ बटाती थी। जिसको लेकर काफी जगड़ा होता था।

फेसबुक के माध्यम से अजय से हुई दोस्ती

अर्चना का फिरोजाबाद के अजय के साथ दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। उसी के साथ घंटो फोन पर लगी रहती थी। अजय यादव फिरोजाबाद मे एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। दोनों की ये दोस्ती प्यार में बदलने लगी। अजय की नजदीकियों ने पति से दूरियां बढ़ा दी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनो अलग कमरों में सोने लगे। ओम प्रकाश अपने बेटे के साथ सोता था। अर्चना अलग कमरे में सोती ती। इस बीच अर्चना का अजय के साथ मिलना जुलना बढ़ चुका था। वो मायके जाने के बहाने लखनऊ में उससे मिलती थी। उसके साथ सेक्स भी करती थी। इसके बाद मायके चली जाती थी। ऐसे ही काफी दिनों से चलता आ रहा था।

फंक्शन में जाने से किया इनकार

उस भयानक रात में ओम प्रकाश अपने बेटे के साथ पड़ोसी के घर एक फंक्शन में गए थे। अर्चना ने फंक्शन में जाने से मना कर दिया था। उसके मन में कुछ और ही चल रहा था। शायद वो अपने पति को रास्ते से हटाना चाह रही थी। उस रात को अपने प्रेमी को को घर बुलाई। पति के कत्ल की योजना बना कर अजय वहीं कमरे में छुप गया। रात में ओम प्रकाश जब घर आकर सो गए। इसके बाद हथौड़े से सिर पर वार कर मौते के घाट उतार दिया।

पति को पहले बेटे को बाद मे मारा

आधी रात में अर्चना अपने प्रेमी के साथ ओम प्रकाश के कमरे में आई। अजय हथोड़े से ओम प्रकाश के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। इसके बाद ओम प्रकाश की मौत हो गई। इस दौरान चार साल का मासूम बेटा भी जग गया। मासूम बच्चा ये सबकुछ देखकर सहम गया। हैवान महिला ने प्रेमी से मासूम को भी मारने के लिए कहा लेकिन अजय ने बच्चे को मारने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि, 'कोई बात नहीं इसकी हत्या मैं कर देती हूं'.. ये कहकर हैवान महिला ने सीने से लगे मासूम बेटे का बेरहमी से गला दबा कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद प्रेमी के साथ किया सेक्स

पति और बेटे की कत्ल करने के बाद बेरहम महिला ने प्रेमी अजय के साथ सेक्स की। इसके बाद योजना के तहत घर का सारा सामान बिखेर दिया। जिससे लगे कि घर में चोरी हुई है। इसके बाद अजय बाहर से दरवाजा बंद करके चला गया। दूसरे दिन जब परिवार वाले आए तो नजारा देख दंग रह गए। पिता-पुत्र की लाश बेड पर पड़ी थी। अर्चना कमरे में बंद थी।

फेसबुक के माध्यम से मिले हत्या के सुराग

ओम प्रकाश के एक भाई यूपी पुलिस में थे, जबकि अर्चना के पिता अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात थे। इस लिए मामला हाई प्रोफाइल था। पुलिस तुरंत बिना देर किए इस केस की जांच में जुट गई। अर्चना के फोन नंबर और फेसबुक अकाउंट को खंगाला गया तो वहां से सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने अजय यादव को गिरफ्तार किया। उसने सारा सच उगल दिया। हैवान महिला को इस कृत्य के लिए उम्र कैद की सजा मिली है।

Tags:    

Similar News