मैं मानता हूं सरकार ने 5 साल में ये महत्वपूर्ण काम किया है: सवर्ण आरक्षण पर बोले राज्यपाल

राम बरना पीजी कालेज जयसिंहपुर में स्वामी विवेकानंद ग्राम्य युवा चेतना कुम्भ कार्यक्रम के मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कुम्भ पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि इस समय का कुम्भ दुनिया में ऐतिहासिक बन जाएगा।

Update: 2019-01-12 11:15 GMT

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो आरक्षण हुआ है वो निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण है, उसके दो भाग हैं। एक शेड्यूल कास्ट, ओबीसी इनका जो आरक्षण था वो कम न करते हुए ये दस प्रतिशत आरक्षण दिया गया है संविधान के तहत दिया गया है।

ये भी पढ़ें— SP-BSP बराबरी पर छूटने वाला नहीं गठबंधन का का फार्मूला

आरक्षण का लाभ तो युवकों को ही मिलने वाला है। पढ़ाई में शिक्षा में मिलेगा, नौकरी में मिलेगा। ये ऐतिहासिक कार्य किया है, संसद ने उसको मान्यता दी है। बाक़ी बातों में विरोध रहा है अलग-अलग पार्टियों का संसद में लेकिन इसके बारे में एक राय होकर उसको सम्मति दी है मुझे ऐसा लगता है इस पांच साल में ये महत्वपूर्ण काम किया है सरकार ने ऐसा मैं मानता हूं।

कुम्भ में आएंगे 13-14 करोड़ लोग, सरकार ने की है सभी प्रकार की व्यवस्था

राम बरना पीजी कालेज जयसिंहपुर में स्वामी विवेकानंद ग्राम्य युवा चेतना कुम्भ कार्यक्रम के मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कुम्भ पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि इस समय का कुम्भ दुनिया में ऐतिहासिक बन जाएगा। लेकिन इसके पहले का कुम्भ भी ऐसे ही रहा है।

ये भी पढ़ें— SP-BSP गठबंधन: दीदी, कमलनाथ, तेजस्वी ने किया स्वागत,BJP ने दी तीखी प्रतिक्रिया

दुनिया बदल रही है भारत के बारे में केवल भारतीय के मन में नहीं दुनिया के मन में एक जागृति हो रही है, कई क्षेत्रों में लोग भारत के लोग भारत के बाहर गए हैं वो भी वहां अच्छा काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर इस समय का कुम्भ मेला होगा वो अभूतपूर्व इस प्रकार का होगा पुरातन आस्था और अत्याधुनिक योजना इसका ये एक संगम है।

ये भी पढ़ें— राष्ट्रीय युवा दिवस: जागरुकता रैली निकालकर नागरिकों को दिया पोषण व सेहत का संदेश

ये संगम और साथ ही साथ लोगों के मन में जो कुम्भ के बारे में आस्था है त्रिवेणी संगम पर जाएं। वहां गंगा-यमुना और सवरस्ती वहां जाकर स्नान कर सके, ये आस्था पहले से है उसका प्रचार और उसकी जानकारी अभी इस समय पर अधिक लोगों को हो रही है। इसलिए ज्यादा लोग आएंगे, अंदाज तो ये है के 13-14 करोड़ लोग आएंगे। सरकार ने सभी प्रकार की व्यवस्था की है।

Tags:    

Similar News