Hapur News: हाईवे किनारे खेत में पड़ा मिला शव, मचा हड़कंप

थाना देहात क्षेत्र के धनोरा कट के पास गुरुवार की सुबह खेतों में शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

Report :  Avnish Pal
Update: 2022-09-29 07:53 GMT

शव के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के धनोरा कट के पास गुरुवार की सुबह खेतों में शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला मेरठ बाईपास पर हाईवे के पास स्थित धनोरा कट के पास बाजरे के खेत का है। जब गुरुवार की सुबह एक ग्रामीण दिनेश खेतों पर पहुंचा तो वहां अज्ञात शव देखकर वह दंग रह गया। दिनेश ने देर किए बिना ग्राम प्रधान को मामले से अवगत कराया जिन्होंने पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। साथ ही शव की शिनाख्त की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने बताया कि शव की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है जो किसी पुरुष का है। शव के गले और हाथों पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

Tags:    

Similar News