Hapur News: चाची ने लगाया भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जाँच में जुटी

Hapur News: पीड़ित महिला का कहना है कि उसने कई बार इसका विरोध किया लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। शनिवार को उसे घर में अकेले देख वो घर में घुस आया ओर रेप की कोशिश करने लगा।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-07-14 09:20 GMT

हापुड़ में चाची ने लगाया भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप (न्यूजट्रैक)

Hapur News: प्रदेश के जनपद हापुड़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने सगे भतीजे पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने भतीजे के खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। महिला के इस आरोप से लोग बेहद हैरान हैं। पूरा मामला पिलखुवा कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पीड़ित महिला का कहना है कि उसका भतीजा पिछले काफी दिनों से उस पर गंदी नजर रखता है और कई बार उसके साथ पहले भी छेड़छाड़ का प्रयास कर चुका है। उसने इसकी इसकी शिकायत उसके परिजनों से भी की थी। लेकिन उसकी हरकतें खत्म नहीं हुई।

पीड़िता की जुबानी, दुष्कर्म की कहानी

पीड़ित महिला का कहना है कि उसने कई बार इसका विरोध किया लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। शनिवार को उसे घर में अकेले देख वो घर में घुस आया ओर रेप की कोशिश करने लगा। जब उसने अपनी भतीजे से दूर रहने के लिए कहा तो वो उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी भतीजे नें उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि भतीजे ने शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले की जानकारी पति के घर आने पर पीड़िता ने दी। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है। वही गांव में चर्चा है कि दोनों परिवारों का किसी मामले में आपस में विवाद भी चल रहा है।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

इस मामले में कोतवाली प्रभारी प्रभाकर ने बताया कि एक शिकायत आई जिसमें चाची ने भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में शामिल आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News