Hapur News: सीने पर हमला कर छेड़खानी करता है बाइक सवार, महिलाओं का घर से निकलना बंद

Hapur News: मामले में पुलिस पीड़ित महिलाओं की जानकारी पर स्केच बना कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Report :  Avnish Pal
Update:2024-09-24 11:15 IST

Hapur News (Pic: Social Media)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में इन दिनों महिलाओं में बाइकर्स का खौफ व्याप्त है। जिनके डर सें महिलाओं ने घरों से निकलना बंद कर दिया। बाइकर्स का आतंक इन दिनों दो कॉलोनी में ज्यादा फैला हुआ है जो कि बाइक में सवार होकर आता है और महिलाओं के सीने पर हमला बोल देता है। हाथ में कड़ा पहने होने से दो महिलाओं के कपड़े भी फट गए हैं। कई महिलाओ के सीने की त्वचा भी छिल गई है। इस घटना में महिला डॉक्टर, प्रोफेसर, कारोबारी, और छात्राओं सहित करीब 14 महिलाओं पर हमला कर चूका है। उसके कारण पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

महिलाओं ने शाम में घर से निकलना किया बंद

गढ़ रोड पर स्थित दो कालोनियों की भयभीत महिलाओ नें अकेले घर से निकलना बंद कर दिया है। बेखौफ बाइकर्स उन पर हमला बोल रहे हैं। वह शाम को महिलाओं को निशाना बनाता है। वह न तो महिलाओं से मोबाइल छीनता है और न ही उनके गले और कानो से सोने के आभूषण झपटता है। बल्कि महिलाओं के बराबर में आकर उनके सीने पर तेज हाथ मारता है। उनके नाजुक अंगों के साथ राह चलते छेड़खानी कर फरार हो जाता है। बाइकर्स के हमले की शिकार प्रोफेसर ने बताया कि उसने हाथ में कड़ा पहना हुआ है। वह जोरदार हाथ मारता है और महिलाए खुद को बचाने का प्रयास करती है। ऐसे में कई महिलाओं के कपड़े भी फट गए हैं। उनके सीने की स्किन भी छिल गई है। वह कई छात्राओं को भी शिकार बना चुका है।

पुलिस से गस्त बढ़ाने की मांग

मामले में महिलाओं ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज सौंपा है, मगर फुटेज में फेस क्लियर ना होने से आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। वहीं बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि सीने पर हमला करने वाला आरोपी पहले कॉलोनी में बाईक लेकर अंदर जाता है और फिर वापस लौटता है। महिलाओं, युवतियों पर लौटते समय हमला करता है। जिससे शोर मचाने पर उसको बाहर भागने का रास्ता मिल जाए और अंदर ही कॉलोनी में ना घिर जाए। उसकी बाईक के नंबर भी ठीक से पढ़ने में नहीं आते हैं। स्थानीय निवासीयों ने पुलिस को बताया कि सिरफिरा आरोपी रात को आठ बजे से ग्यारह बजे के बीच हमला करता है। वो अपनी मर्जी से कभी भी आता है। वो कब आता है और कब चला जाता है किसी को नहीं पता चलता। आरोपी सिरफिरा कोई बड़ी घटना को अंजाम दे उससे पहले उसे गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कॉलोनी में पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार? 

एएसपी विनीत भटनागर नें बताया कि महिलाओं पर हमला करने वाले बाइकर्स को दबोचने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। महिलाओं से पूछताछ के आधार पर उसका स्केच तैयार किया जाएगा। कॉलोनी के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। कॉलोनी में गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी। 

Tags:    

Similar News