Hapur News: बाग में लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Hapur News: जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के रामनगर के (26 वर्षीय) विनोद पुत्र सुरज ने गांव महमूदपुर के जंगल में एक व्यक्ति का आम का बाग ठेके पर लिया हुआ था।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-07-16 08:22 GMT

हापुड़ में बाग में लटका मिला युवक का शव (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद हापुड़ में आम के बाग की रखवाली करने वाले एक 26 वर्षीय युवक का शव बाग के अंदर ही आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर आने के बाद आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।

पुलिस की जुबानी, मृतक के शव की कहानी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के रामनगर के (26 वर्षीय) विनोद पुत्र सुरज ने गांव महमूदपुर के जंगल में एक व्यक्ति का आम का बाग ठेके पर लिया हुआ था। आज मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने घूमनें के दौरान विनोद का शव आम के बाग में पेड़ से लटका देखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस दी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आम के पेड सें शव को नीचे उतारा और शिनाख्त के बाद मृतक के परिजन को सूचना दी गईं है। मामले की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर रोते बिलखते रहें।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार?

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक के विनोद के शरीर पर कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं मिलें है। प्रारंभिक जांच के दौरान जानकारी में पता चला है कि मृतक विनोद का सोमवार को परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह घर से बाग में आ गया था। आशंका है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News