Hapur News: जीएस अस्पताल की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी दिव्यांग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Hapur News: मंगलवार शाम को महिला के पति सुखपाल सिंह खाना लेने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान किरन देवी अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित खिड़की से नीचे गिर गईं। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Report :  Avnish Pal
Update:2024-09-24 23:38 IST

Hapur News

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पबला रोड पर स्थित जीएस हास्पिटल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला जनरल वार्ड की खिड़की से नीचे गिरकर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला को खिड़की से नीचे फेंका गया है। वहीं, पुलिस व अस्पताल प्रबंधन आरोपों को निराधार बता रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह था पूरा घटनाक्रम

धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा की रहने वाली 40 वर्षीय किरण देवी को पथरी का दर्द रहता था। उनको घबराहट की भी शिकायत थी। जीएस अस्पताल द्वारा लगाए गए कैंप में महिला को 20 सितंबर को लाया गया था। चिकित्सकों ने उसको अस्पताल में भर्ती कर लिया था। मंगलवार शाम को महिला के पति सुखपाल सिंह खाना लेने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान किरन देवी अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित खिड़की से नीचे गिर गईं। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सकों ने उनको आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखकर उपचार शुरू कर दिया।

खाना लाने के बाद हुई पति को जानकारी

सुखपाल सिंह को खाना लेकर आने के बाद घटना की जानकारी हुई। महिला के देवर मनोज कुमार ने बताया कि घटना के समय अस्पताल में कई लोग मौजूद थे। उनसे मिली जानकारी के अनुसार किरन का किसी बात को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों से विवाद हो गया था। इसके चलते अस्पताल कर्मियों ने ही उनको फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गईं। उपचार के दौरान महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जीएस हास्पिटल उपनिदेशक मनोज सिसोदिया नें बताया कि महिला कई दिन से अस्पताल में भर्ती थी। उसका उपचार निशुल्क किया जा रहा था। परिवार पर किसी तरह का रुपये जमा करने का भी दबाव नहीं था। खिड़की से स्वत: गिरने की भी स्थिति नहीं है। परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। महिला स्वयं ही अपने वार्ड की खिड़की से नीचे कूदी थी। अस्पताल के पास सभी साक्ष्य मौजूद हैं।

क्या बोले पुलिस के अधिकारी

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।हर पहलू पर घटनाक्रम की जाँच की जा रही है।

Tags:    

Similar News