Hapur News: भीषण गर्मी में कूलर व पंखे फेल, उमस ने किया लोगों को बेहाल

Hapur News: सूरज की तपिश लोगों को बेहाल किए हुए है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन भर कड़ी धूप रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-07-29 11:55 GMT

Hapur News

Hapur News: जनपद में कड़ी धूप,भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर के समय तेज धूप व गर्म हवाओं के बीच लोग बाहर जाने से बच रहे हैं। गर्मी के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।दोपहर के समय सड़कों पर सुनी सुनी स्थिति देखने को मिली। दिन निकलते ही तेज धूप के कारण लोगों को बाहर निकलने के नाम पर ही पसीना आ रहा था।

भीषण गर्मी की तपिश सें लोग परेशान

सूरज की तपिश लोगों को बेहाल किए हुए है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन भर कड़ी धूप रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। अगर किसी काम से लोगों को बाहर निकलना पड़ता है तो वह गर्मी से बचने के लिए टोपी, कपड़ा, चशमा लेकर निकल रहे थे। वहीं मजदूरों, रिक्शा चालकों और खेतों में काम करने वाले लोगों को गर्मी में काफी परेशानी होना पड़ रहा है। खुले में काम करने वाले मजदूरों की कार्य क्षमता भी गर्मी के कारण कम होती जा रही है। गर्मी से इंसान ही नहीं सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु भी परेशान हैं वह भी छांव कि तलाश में इधर उधर भटकते रहते हैं। गर्मी के बीच में लोगों को उमस भी परेशान किए हुए हैं।

सूरज की तपन सें कूलर पंखे बेहाल

कूलर और पंखे भी गर्मी की मार को काम को कम करने में असफल रहें है। पंखे की हवा अब लू जैसी लगने लगी है। जरूरी काम सें बाहर निकलने वाले लोग सर पर गमछा डालकर ही बाहर निकल रहें हैँ। हालांकि पिछले दिनों हुई बरसात नें कुछ राहत दी थी, लेकिन अब गर्मी की ताबड़तोड़ वापसी हो गईं है। सुबह होते ही सूर्य देव की तपिश और उमस नें स्थिति को और भी कठिन बना दिया है। लोग अब बाजारों में भी शाम के समय ही खरीदारी करने के लिए निकल रहें है।

Tags:    

Similar News