Hapur News: इस वजह से हुआ एसपी और एएसपी का ट्रांसफर, सीओ और इंस्पेक्टर पर भी गिर सकती है गाज

Hapur News: पुलिस विभाग में चर्चा है कि हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा का रूटीन ट्रांसफर है। जबकि एएसपी राजकुमार अग्रवाल को रामा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की शिकायत के बाद हटाया गया है।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-07-17 06:00 GMT

Hapur News (Pic: Social Media)

Hapur News: जनपद हापुड़ में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को जनपद से हटा दिया गया है। उनको मुख्यालय अटैच किया गया है। उनके स्थानांतकरण सें पुलिस महकमे सें लेकर जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एएसपी को भी पद से हटाया गया

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के स्थानांतरण के कुछ घंटों के बाद ही अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल को भी जनपद सें हटा दिया गया। उनको भी शासन के निर्देश पर मुख्यालय अटैच किया गया है। राजकुमार अग्रवाल को जनपद में आए हुए अभी कुछ ज्यादा समय नहीं हुआ है। वह पुलिस महकमे में व्यवहारिक अधिकारी माने जाते हैं। कांवड़ यात्रा का समय चल रहा है। ऐसे में दोनों अधिकारियों का हटाए जाना पुलिस विभाग में चर्चा बना है।

इस वजह से हटाए गए अधिकारी

पुलिस विभाग में चर्चा है कि हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा का रूटीन ट्रांसफर है। जबकि एएसपी राजकुमार अग्रवाल को रामा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की शिकायत के बाद हटाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने डायल-112 पर कॉल की थी। उसका आरोप था कि रामा मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में भर्ती उनके मरीज को बंधक बना लिया गया है। उनको रीलीव नहीं किया जा रहा है। इस पर पुलिस की एक टीम वहां पर पहुंची थी।

दारोगा के साथ हुई थी हॉस्पिटल में धक्का-मुक्की

आरोप है कि रामा मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों व डॉक्टरों ने एक दारोगा के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। इस सूचना के बाद एसपी अभिषेक वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल को मौके पर भेजा था। उन्होंने रामा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को समझाया और पुलिसकर्मी को उनके साथ में बिठाकर समझौता करा दिया। वहीं इस मामले में डायल-112 पर कॉल करने वाले की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। ऐसे में कोई मामला भी दर्ज नहीं हुआ।

भाजपा के बड़े पदाधिकारी की शिकायत पर हुई कार्यवाही

रामा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भाजपा संगठन के गोरखपुर के एक उच्च पदस्थ पदाधिकारी ने एएसपी की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि बेवजह उनके मेडिकल कॉलेज को पुलिस छावनी बना दिया गया। जिससे उनकी प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। इसके चलते बुधवार सुबह को एएसपी राजकुमार अग्रवाल को हापुड़ से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया। पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने भी उनको हटाए जाने के पीछे रामा मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन का हाथ होने की पुष्टि की है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो एसपी और एएसपी दोनों को ही रामा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर हटाया गया है। सीओ और इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जाए। कहा कि पुलिस ने सभ्य व्यवहार का उल्लंघन नहीं किया है। 

Tags:    

Similar News